इंदौर: किसानों से किये गए 2 लाख रूपर तक के कर्ज माफी के वादे पर प्रदेश की कमलनाथ सरकार 22 फरवरी से अमल शुरू कर देगी। गुरुवार को प्रदेशभर में जिला मुख्यालयों पर प्रेस वार्ताएं लेकर कांग्रेस नेताओं ने ये दावा किया। इंदौर प्रेस क्लब में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता संतोष सिंह गौतम ने बताया कि विधानसभा चुनाव में किये गए वादे के अनुरूप किसानों के 2 लाख तक के कर्ज माफ करने का फैसला सीएम कमलनाथ ने सरकार बनने के चंद घंटों बाद ही कर लिया था। किसानों से आवेदन पत्र भरवाने और अंतरिम बजट व लेखानुदान में कुल 11 हजार करोड़ का प्रावधान करने के बाद अब किसानों को इसका लाभ देना शुरू कर दिया जाएगा। 22 फरवरी से किसानों के खाते में राशि जमा की जाएगी।
25 लाख किसान होंगे लाभान्वित।
कांग्रेस प्रवक्ता श्री गौतम ने दावा किया कि पहले चरण में प्रदेश के कुल 25 लाख 50 हजार किसानों को जय किसान ऋण माफी योजना का लाभ मिलेगा। शेष किसानों के लिए जुलाई में पूर्ण बजट में प्रावधान किया जाएगा। कुल 50 लाख किसानों का 40 हजार करोड़ रुपए का कर्ज इस योजना के तहत माफ किया जाना है।
किसानों को आधी दरों पर बिजली।
कांग्रेस प्रवक्ता संतोष सिंह गौतम ने बताया कि 10 एचपी तक पंप वाले किसानों के लिए कमलनाथ सरकार ने बिजली की दरें आधी कर दी हैं। अब किसानों को 44 पैसे प्रति यूनिट की दर से बिजली के बिल का भुगतान करना होगा। इससे 19 लाख किसान लाभान्वित होने की बात भी उन्होंने कही।
Related Posts
March 1, 2021 60 वर्ष से ऊपर और 45 से 59 वर्ष के गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों को 1 मार्च से लगेगा कोरोना का टीका
टीकाकरण का तीसरा चरण आज से।
इंदौर : कोरोना वायरस के खिलाफ भारत में दुनिया का सबसे […]
August 1, 2023 विहिप की बैठक में आगामी 6 माह की कार्ययोजना पर की गई चर्चा
सितंबर माह में बजरंग दल निकलेगा शौर्य जागरण यात्रा।
इंदौर : विश्व हिंदू परिषद की […]
May 9, 2025 तुर्की निर्मित ड्रोन से पाकिस्तान ने किया था भारतीय शहरों पर हमले का प्रयास
36 स्थानों पर सैकड़ों ड्रोन के साथ की हमले की कोशिश।
भारत की सेना ने एयर डिफेंस […]
November 17, 2020 बाइक सवार बदमाशों ने बीजेपी नेता गोपी नेमा के घर की तोड़फोड़, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
इंदौर : बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व नगर अध्यक्ष गोपी नेमा के घर हथियार बन्द बदमाशों […]
August 25, 2021 कांग्रेसियों की रैली पर पुलिस ने किया बलप्रयोग, धर्मिक आयोजनों की अनुमति देने की कर रहे थे मांग
इंदौर : धार्मिक आयोजनों को अनुमति देने की मांग को लेकर निकाली गई कांग्रेस की रैली पर […]
January 29, 2025 अत्यधिक भीड़ उमड़ने से प्रयागराज महाकुंभ में मची भगदड़
भगदड़ मचने से 14 लोगों की मौत, 70 से अधिक घायल।
13 अखाड़ों का अमृत स्नान कुछ समय के […]
August 25, 2024 इंदौर में जल जमाव और ट्रैफिक जाम को लेकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से किया जवाब – तलब
अधिकारियों को दिये निर्देश, पानी की निकासी का करें उचित प्रबंध।
इंदौर : मुख्यमंत्री […]