इंदौर : एक वर्ष पूर्व अपहत हुई 15 वर्षीय नाबालिग बालिका के अपहरणकर्ता को थाना कनाडिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।नाबालिग बालिका को भी बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। बालिका की बरामदगी पर 02 हजार रु का इनाम घोषित किया गया था।
बताया जाता है कि गत वर्ष 7 जून 2020 को उक्त 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर आरोपी बंटी उपाध्याय पिता मदनलाल उपाध्याय उम्र 33 साल निवासी राम कृष्ण बाग कॉलोनी इंदौर, अपहरण करके ले गया था। उक्त घटना की रिपोर्ट बालिका के परिजनों द्वारा थाना कनाडिया में करवाई गई थी। बालिका नाबालिग होने से अपहरण का प्रकरण दर्ज कर पुलिस बालिका एवं संदिग्ध अपहरणकर्ता की तलाश कर रही थी। इसी क्रम में 12/3/2021को पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी बंटी उपाध्याय को नाबालिग बालिका सहित खंडवा जिले के मांधाता से पकड़ने में सफलता हासिल की । आरोपी से हुई पूछताछ तथा बालिका द्वारा बताए गए कथन के आधार पर आरोपी के विरुद्ध धारा 376, 366 एवं 5/6 पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी लगाई गई हैं।
Related Posts
July 13, 2024 55 जिलों में पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ करेंगे गृहमंत्री शाह
इंदौर में होगा मुख्य कार्यक्रम।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव भी होंगे शामिल।
इंदौर : […]
February 23, 2024 वीर सावरकर पर केंद्रित नाट्यविष्कार ‘माझी जन्मठेप’ का अभिवाचन 29 फरवरी को
सानंद के बैनर तले विवि के खंडवा रोड स्थित सभागृह में होगा यह कार्यक्रम।
इंदौर : […]
July 3, 2022 रोड शो के दौरान अपनी समस्याओं के बारे में तख्तियों पर लिखकर पूछे मुख्यमंत्री से सवाल
कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला की जनता से अपील।
पुलिस आपको रोक देगी इसलिए […]
August 8, 2021 इंदौर में बायो मैग्नेटिक मैट्रेस व अन्य प्रोडक्ट्स की लॉन्चिंग, कम्पनी का दावा, शरीर को स्वस्थ्य रखने में होंगे मददगार
इंदौर : 15 वर्षों से बायो मैग्नेटिक प्रोडक्ट में काम करने वाली मुंबई बेस्ड कम्पनी […]
January 20, 2024 संत लादुनाथ महाराज के अनुयायियों ने निकाली प्रभात फेरी
महंत रामकिशन महाराज के सानिध्य में चढ़ेगा हनुमानजी को चोला।
22 को महाआरती […]
March 1, 2023 चुनाव को ध्यान में रखकर शिवराज सरकार ने पेश किया लोक लुभावन बजट
महिला, युवा और किसानों के लिए किए गए विशेष प्रावधान।
भोपाल : मध्यप्रदेश के वित्त […]
November 24, 2020 रात्रिकालीन कर्फ्यू अवधि में घरों से बाहर निकलने से बचे- कलेक्टर
इंदौर : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी मनीष सिंह ने इंदौर के नागरिकों से अपील की है कि वे […]