नई दिल्ली : 2000 रुपये मूल्य के करेंसी नोट की पिछले 2 साल में कोई छपाई नहीं हुई है। लोकसभा में यह जानकारी दी गई। वित्त राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने बताया कि 30 मार्च, 2018 तक सर्कुलेशन में 3 अरब 36 करोड़ 20 लाख नोट थे। 26 फरवरी 2021 के मुताबिक सर्कुलेशन में 2 अरब 49 करोड़ 90 लाख 2000 रुपये के नोट सर्कुलेशन में थे।
उन्होंने कहा कि जनता की लेनदेन मांग को पूरा करने के लिए आवश्यक मूल्य के नोटों की आपूर्ति बनाए रखने के लिए सरकार आरबीआई की सलाह पर किसी विशेष मूल्य के नोट की छपाई से संबंधित निर्णय लेती है। उन्होंने बताया कि 2019-20 और 2020-21 के दौरान 2000 रुपये के बैंक नोट के लिए छपाई से संबंधित कोई आदेश सरकार की ओर से जारी नहीं किया गया।
भारतीय रिजर्व बैंक ने 2019 में कहा था कि वित्त वर्ष 2016-17 (अप्रैल 2016 से मार्च 2017) के दौरान 2000 रुपये के कुल 354.2991 करोड़ नोट छापे गए थे। हालांकि इसके बाद वित्त वर्ष 2017-18 में केवल 11.1507 करोड़ नोट छापे गए, जो बाद में वित्त वर्ष 2018-19 में घटकर 4.6690 करोड़ रह गए। अप्रैल 2019 के बाद से एक भी नया 2000 का बैंक नोट नहीं छापा गया है।
Related Posts
February 21, 2024 बीजेपी की लोकसभा चुनाव संचालन समिति गठित
भाजपा कार्यालय पर परिचय बैठक कर समिति सदस्यों को सौंपी गई जिम्मेदारी ।
इंदौर : जावरा […]
September 28, 2022 दादा साहब फालके अवॉर्ड से सम्मानित होंगी अभिनेत्री आशा पारेख
इंदौर : बॉलीवुड की बीते जमाने की मशहूर अदाकारा आशा पारेख को दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से […]
June 24, 2021 युवक- युवती को अर्द्धनग्न अवस्था में थाने लाए जाने के मामले में मानवाधिकार आयोग सख्त, एसपी रीवा से तलब की रिपोर्ट
भोपाल : रीवा जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में बीते मंगलवार की रात खडी बस में आपत्तिजनक […]
July 30, 2020 सैम्पल टेस्टिंग में कमीं के बावजूद 10 फीसदी तक पहुंची कोरोना संक्रमण दर, पेंडिंग मामले बढ़े…! इंदौर : बीते दो- तीन दिनों से सैम्पलिंग और टेस्टिंग में आई कमीं हैरत में डालने वाली है। […]
April 19, 2020 खाद्य व नागरिक आपूर्ति विभाग ने 81लाख से ज्यादा लोगों तक पहुंचाया राशन व भोजन इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर लॉक डाउन प्रारंभ होते ही गरीब, बेसहारा […]
March 10, 2025 महू में टीम इंडिया की जीत पर निकल रहे जुलूस पर पथराव
पथराव, तोड़फोड़, आगजनी से कुछ घरों, दुकानों और वाहनों को नुकसान पहुंचा।
पुलिस ने […]
December 28, 2021 रणजीत हनुमान की प्रभातफेरी में उमड़ा जनसैलाब, जय रणजीत के जयकारे से गूंजा आसमान
इंदौर : इंदौर का पश्चिमी क्षेत्र सोमवार अलसुबह आस्था और उल्लास के माहौल में डूबा नजर […]