रामनवमी के उपलक्ष्य में 06 अप्रैल को होगा कार्यक्रम।
इंदौर : गणेश मंडल में रामनवमी के उपलक्ष्य में आगामी 06 अप्रैल 2025 रविवार को शाम 6.30 बजे गीत रामायण की प्रस्तुति दी जाएगी।
गणेश मंडल के अध्यक्ष विनय पिंगळे और सचिव किरण मांजरेकर ने बताया कि गीत रामायण जैसे कार्यक्रम युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति, भाषा की ओर आकर्षित करने में मील का पत्थर साबित होंगे।
आधुनिक वाल्मिकि कहे जाने वाले ग. दि. माडगूळकर रचित और सुधीर फडके द्वारा गाया जाने वाला यह अलौकिक कार्यक्रम आध्यात्मिक क्षेत्र की अनमोल धरोहर है। गीत रामायण का एक गीत प्रति सप्ताह आकाशवाणी पर भी प्रस्तुत होता था।यह कार्यक्रम आज भी लोकप्रिय एवं प्रासंगिक है।
गणेश मंडल में होनेवाले इस कार्यक्रम में गीत रामायण की प्रस्तुति मुंबई के गायक धनजंय म्हस्कर और केतकी भावे-जोशी देंगे। निवेदन अनघा मोडक का होगा। सहयोगी कलाकार होंगे आनंद सहस्त्रबुद्धे, अभिजीत सावंत, सुर्यकांत सुर्वे और झंकार कानडे। कोरस में साथ निभाएंगे विश्वेश शिधोरे, समूह इंदौर के अर्णव वाकणकर, तनिष निखाडे, प्राची मोंढे और दिविता नातू ।
कार्यक्रम सभी रसिक श्रोताओं के लिए खुला है।
Related Posts
July 6, 2024 कांग्रेसजनों ने सत्यनारायण पटेल का किया अभिनंदन
गांधी परिवार ने मुझ पर जो विश्वास जताया उस पर मैं खरा उतरा हूँ - पटेल ।
इन्दौर : […]
June 29, 2021 आंगनवाड़ी और सहायिकाओं के रिक्त पदों के लिए 30 जून तक लिए जाएंगे आवेदन
इंदौर : अलीराजपुर जिले की 6 परियोजना अलीराजपुर, सोंडवा, कट्ठीवाडा, चन्द्रशेखर आजाद नगर, […]
September 28, 2020 सीएम शिवराज ने जिलेवार की कोरोना संक्रमण की समीक्षा, ज्यादा संक्रमित जिलों में विशेष सावधानी बरतने के दिए निर्देश
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में कोरोना की स्थिति एवं संक्रमण रोकने […]
February 10, 2022 एमवायएच में आएगी नई एंडोस्कोपी मशीन, शीघ्र पूरी क्षमता से काम करेगा सुपर स्पेशलिटी
इंदौर : मप्र के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग का कहना है कि इज औफ हेल्थ सर्विसेज […]
January 3, 2024 मप्र में पुलिस थानों और चौकियों की सीमाओं का नए सिरे से होगा निर्धारण
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के फ़ैसले के बाद आदेश जारी।
31 जनवरी तक देनी होगी सभी जिलों […]
September 30, 2021 साहस व सूझबूझ से लोगों की जान बचाने वाले टीआई इंद्रेश त्रिपाठी का सम्मान
इंदौर : ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित बस को, अपनी सक्रियता से रोककर लोगों की जान बचाने […]
September 23, 2023 नो कार डे पर साइकिल से दफ्तर पहुंचे पुलिस आयुक्त और अन्य अधिकारी
इंदौर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी साइकिल अथवा लोक परिवहन वाहनों का […]