इंदौर : शहर में चलाए जा रहे भू जल संरक्षण अभियान के तहत शहर में एक लाख से अधिक रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसी क्रम में वार्ड 57 की नारायण बाग कॉलोनी में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, रहवासी व ह्यूमन मैट्रिक्स एनजीओ के सहयोग से शत-प्रतिशत रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जाने का कार्य पूरा कर लिया गया है।
पूर्व पार्षद दीपिका कमलेश नाचन ने बताया कि वार्ड 57 की नारायण बाग कॉलोनी में मकान और फ्लैट मिलाकर 327 परिवार निवासरत हैं। इस कॉलोनी में पहले से ही 50% घरों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगे हुए थे। शेष मकानों में उन्होंने नगर निगम व ह्यूमन मैट्रिक्स एनजीओ की मदद से परिवारों को पानी की महत्ता से अवगत कराया। वाटर रिचार्जिंग के क्या फायदे हैं, इसकी भी जानकारी दी गई। कॉलोनी में कुल 48 बोरिंग हैं। अधिकतर मकानों में पिट बनाकर छतो का पानी पाइप लाइन के माध्यम से और फिल्टर कैप्सूल लगाकर जमीन में उतारा गया।
पूर्व पार्षद दीपिका कमलेश नाचन ने बताया कि इस कार्य में नारायण बाग रहवासी संघ की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसके चलते रहवासी संघ के पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया।
दीपिका कमलेश नाचन ने बताया कि वार्ड की पंतवैद्य कॉलोनी, जती कॉलोनी और गणेश कॉलोनी के साथ ही व्यवसायिक क्षेत्र न्यु सियागंज में 90% वाटर रिचार्जिंग का कार्य पूर्ण हो चुका है।
Related Posts
October 9, 2019 वॉइस कॉलिंग पर अब जियो भी वसूलेगा शुल्क मुम्बई : रिलायंस जियो प्रबन्धन ने अपने ग्राहकों को जोरदार झटका दिया है। जिओ की ओर से […]
May 26, 2021 अनलॉक की तैयारी में व्यावसायिक इलाकों और अस्पताल परिसरों को किया जा रहा सेनिटाइज
इंदौर : शहर को 1 जून से अनलॉक करने की तैयारी के तहत भीड़ वाले स्थानों को सेनिटाइज किया […]
October 18, 2021 पोलोग्राउंड क्षेत्र में बीपीओ कर्मी की हत्या का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार, पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर रची थी हत्या की साजिश
इंदौर : पोलोग्राउण्ड क्षेत्र में 5 दिन पूर्व हुए अंधे कत्ल का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया […]
October 15, 2023 क्राइम ब्रांच ने शातिर वाहन चोर को पकड़ा, चोरी के 04 दोपहिया वाहन बरामद
इंदौर : दोपहिया वाहन चुराने वाला शातिर वाहन चोर, क्राइम ब्रांच इन्दौर की कार्रवाई में […]
May 9, 2022 मंदिर से सामान चुराने वाली महिला और खरीददार गिरफ्तार
इंदौर : बाणगंगा नटेश्वर महादेव मंदिर में हुई चोरी का पुलिस थाना बाणगंगा ने 24 घण्टे में […]
October 14, 2023 आईआईपीएस में आयोजित एसपीएसएस वर्कशॉप का समापन
इंदौर : इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज डीएवीवी में विगत तीन दिनों से चल रही […]
August 18, 2021 घरों में ही मनाएं जाएंगे त्योहार, शहर की फिजा बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, शांति समिति की बैठक में लिए गए निर्णय
इंदौर : जिले में आगामी समय में आने वाले त्योहारों और पर्वो के दौरान शांति व कानून […]