महापौर ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कही ये बात।
इंदौर : स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के अवसर पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा गंगवाल बस स्टैंड चौराहा पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
महापौर भार्गव ने इस मौके पर कहा, हमारे लिए बहुत सौभाग्य की बात है कि स्वामी विवेकानंद जैसे मार्ग दर्शक हमें मिले हैं, जिन्होंने पूरी दुनिया को दिशा देने का काम किया है। स्वामी विवेकानंद कहते थे कि उठो जागो और जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो तब तक काम करते रहो। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद हमारे प्रेरणा स्रोत हैं। उनके संदेश एवं विचारों को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से इंदौर के किसी प्रमुख चौराहे पर स्वामी विवेकानंद के संदेश के साथ ही उनकी आदमकद प्रतिमा की स्थापना की जाएगी।
इस अवसर पर सांसद कविता पाटीदार, आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, पूर्व अध्यक्ष श्री मधु वर्मा, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, महापौर परिषद सदस्य अभिषेक शर्मा, अश्विनी शुक्ल, निरंजन सिंह चौहान, प्रिया डांगी, पार्षद भारत सिंह रघुवंशी, योगेश गेंदर एवं बड़ी संख्या में अन्य युवा जनों ने भी स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
Related Posts
August 1, 2023 याद रहेंगी कोरोना की चुनौतियां,जिन्हें आपसी समन्वय से सफलता में बदला
इंदौर से भोपाल कमिश्नर पद पर स्थानांतरित डॉ. पवन शर्मा ने चर्चा में कहा।
कीर्ति राणा […]
October 19, 2021 हास्य- व्यंग्य की फुहारों में सराबोर हुए पुलिस अधिकारी, कर्मचारी
इंदौर : पुलिसकर्मी एक ओर हंसी के फुव्वारों के भवसागर में डुबकियां लगा रहे थे, वहीं […]
April 1, 2021 पूर्व महापौर मालिनी गौड़ ने निगम करों में मनमानी बढ़ोतरी का किया विरोध, सीएम से करेंगी चर्चा
इंदौर : नगर निगम के करों में भारी बढ़ोतरी का पूर्व महापौर व विधायक मालिनी लक्ष्मणसिंह […]
July 10, 2023 रोड शो में पहुंची हजारों बहनाओं ने सीएम शिवराज को दिया धन्यवाद
मुख्यमंत्री चौहान ने बहनाओँ का अभिवादन स्वीकारा, बरसाए फूल।
कोई बहना राखी तो कोई […]
June 26, 2025 कांग्रेस को इमरजेंसी में पहुंचा दिया है राहुल गांधी ने : सुधांशु त्रिवेदी
इंदौर : बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने इंदौर प्रवास […]
May 26, 2023 दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को मिली अंतरिम जमानत
नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को […]
April 14, 2021 कोरोना ने लिया भयावह रूप 16 सौ से ज्यादा मिले नए संक्रमित, 6 की मौत
इंदौर : कोरोना संक्रमण में आई तेजी थमने का नाम नहीं ले रही है। प्रतिदिन संक्रमित मामलों […]