इंदौर : डीआरआई यानी राजस्व खुफिया निदेशालय की इंदौर जोनल इकाई ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए इंदौर के निकट दो तस्करों को पकड़कर 1575 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। बरामद गांजा 3.15 करोड़ रुपए कीमत का बताया गया है।
डीआरआई की इंदौर इकाई को पुख़्ता खुफिया जानकारी मिली थी कि कवर कार्गो वाले ट्रक में छुपाए गए गांजा (कैनबिस) का भारी मात्रा में परिवहन किया जा रहा है। इसके बाद डीआरआई की टीम ने संदिग्ध ट्रक की निगरानी की और डीआरआई इंदौर हाईवे के पास सम्बन्धित ट्रक को रोका। आंध्रप्रदेश के इस ट्रक में बोरो में छुपाकर रखा 1575 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। ट्रक चालक सहित दो आरोपियों ने गांजा तस्करी कर लाया जाना कबूला। दोनों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया और एनडीपीएस न्यायालय, इंदौर के समक्ष पेश किया गया। दोनों आरोपियों से आगे पूछताछ की जा रही है।
Related Posts
January 27, 2022 गणतंत्र दिवस पर बीजेपी कार्यालय में रणदिवे ने फहराया तिरंगा
इंदौर : राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यालय इंदौर में नगर अध्यक्ष […]
July 21, 2019 7 दिन बूथों पर रहकर नए सदस्य बनाएंगे बीजेपी के विस्तारक और कार्यकर्ता इंदौर: देशव्यापी अभियान के तहत बीजेपी इंदौर में भी नए सदस्य बनाने में जुटी है। ढाई लाख […]
January 31, 2021 किसानों के साथ संवाद के लिए सदैव तत्पर है केंद्र सरकार, कांग्रेस का बर्ताव गैर जिम्मेदाराना- मुरलीधर राव
26 जनवरी की घटना के पीछे है राजनीतिक षड्यंत्र।
कांग्रेस को उसके अपने ही नेता […]
July 19, 2021 गोलीकांड में घायल शराब ठेकेदार की हालत खतरे से बाहर, समर्थकों ने की सिंडिकेट दफ्तर में तोड़फोड़
इंदौर : विजय नगर थाना क्षेत्र स्थित शराब सिंडिकेट के दफ्तर में हुए गोलीकांड में घायल […]
October 22, 2020 शतचंडी महायज्ञ में सहस्त्र नामावली से अर्पित की जा रहीं विशेष आहुतियां
इंदौर : विमानतल मार्ग स्थित श्री विद्याधाम में नवरात्रि महोत्सव में चल रहे सग्रहमख […]
September 7, 2022 बिना लाइसेंस चल रही फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, लाखों का माल जब्त
पालदा स्थित मेसर्स ज्वाला गृह उद्योग पर जिला प्रशासन की कार्रवाई।
इंदौर : मंगलवार को […]
January 29, 2021 बेसहारा बुजुर्गों के साथ निगमकर्मियों की करतूत ने शहर को किया शर्मसार- कांग्रेस
इंदौर : नगर निगम के अमले ने अतिक्रमण निरोधक वाहन में शहर के फुटपाथों से असहाय बुजुर्गों […]