एमवायएच में मेडिकल स्टोर का किया निरीक्षण। रजिस्टर चेक कर लिया दवाइयों की उपलब्धता का जायजा।
इंदौर : महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सालय महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. अरविंद घनघोरिया ने एमजीएम मेडिकल कॉलेज से संबंधित एम वाय अस्पताल के मेडिकल स्टोर , इलेक्ट्रिक , स्टेशनरी विभागों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों को किसी भी प्रकार की तकलीफ न होने की हिदायत दी। इसके साथ ही कर्मचारियों को समय पर आने, खराब मशीनों को ठीक करने, मरीजो के साथ अच्छा बर्ताव करने, चीजों के रख रखाव व दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
बता दें कि मेडिकल कॉलेज के डीन डॉक्टर अरविंद घनघोरिया ने मेडिकल स्टोर में कई दवाइयां को जांचा परखा एवं उनकी उपलब्धता सुनिश्चित करने को भी कहा l उन्होंने दवाइयों की एक्सपायरी डेट पता की और उनके समुचित रखरखाव के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने मरीजों को पूर्ण रूप से दवाइयां उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए उन्होंने स्टॉक रजिस्टर भी चेक किया और अस्पताल में उपयोग होने वाली स्टेशनरी की उपलब्धता व उनके रखरखाव का जायजा लिया। बीपी डायबिटीज के मरीजों को पर्याप्त मात्रा में दवाइयां उपलब्ध कराने को भी कहा। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के उप अधीक्षक डॉ.जे. के वर्मा , प्रभारी डॉ. रामू ठाकुर , डॉ. अवधेश शुक्ला और मीडिया प्रभारी डॉ. मनीष गोयल भी उपस्थित थे।
Related Posts
March 8, 2025 महिलाएं समाज में बदलाव लाने की ताकत रखती हैं : सत्यनारायण पटेल
महिला दिवस पर 13 मातृशक्तियां हुई सम्मानित।
इंदौर : श्री गीता रामेश्वर ट्रस्ट एवं […]
April 29, 2023 16 और 29 मई को इंदौर से रवाना होगी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन
पूरी, गंगासागर, काशी, अयोध्या की यात्रा के लिए 16 मई को जाएगी।
रामेश्वरम, तिरुपति, […]
May 29, 2023 राहुल गांधी का दावा ख्याली पुलाव पकाने जैसा है : सीएम शिवराज
भोपाल : राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया […]
February 16, 2020 रहस्य और रोमांच से भरपूर नाटक ‘अ परफेक्ट मर्डर’ का सानंद के मंच पर प्रभावी मंचन इंदौर : कोई भी अपराध या कोल्ड ब्लडेड मर्डर फुल प्रूफ नहीं होता। शातिर से शातिर अपराधी भी […]
October 1, 2020 तीन लाख से ज्यादा सैम्पलों की टेस्टिंग में 8 फीसदी पाए गए संक्रमित
इंदौर : कोरोना संक्रमण का दायरा सतत बढ़ रहा है। प्रतिदिन साढ़े चार सौ से ज्यादा संक्रमित […]
April 25, 2025 पीआईएमआर के सांस्कृतिक महोत्सव मंथन 2025 का रंगारंग आगाज
इंदौर : प्रेस्टीज मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के प्रतिष्ठित सांस्कृतिक महोत्सव ‘मंथन 2025’ का […]
December 16, 2022 ट्रांसजेंडरों को मिले समान अधिकार, नौकरी, शिक्षा में मिले आरक्षण
लिट चौक के कार्यक्रम में बोली देश की पहली ट्रांसजेंडर जज मोईता मंडल।
इंदौर : स्थानीय […]