इंदौर : वरिष्ठ शिक्षक और लेखक डाॅ. एस.एन. तिवारी की स्मृति में पांच रचनाकारों को बुधवार शाम साहित्य सम्मान से नवाजा गया। इंदौर प्रेस क्लब के सभागार में आयोजित इस समारोह में मुख्य अतिथि साहित्य अकादमी मध्यप्रदेश के निदेशक, डाॅक्टर विकास दवे थे। उन्होंने रचनाकारों से आह्वान किया कि वह समाज और राष्ट्र की जरूरत के अनुसार रचना कर्म करें। आजादी के महानायकों और क्रांतिकारियों के अनछुए पहलुओं पर भी लेखन करें।
समाज को दिशा देने में सक्षम है साहित्यकार।
अध्यक्षता कर रहे विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅक्टर अखिलेश कुमार पांडे ने कहा कि साहित्यकार समाज को नई दिशा देने में सक्षम हैं।
विशेष अतिथि इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरविंद तिवारी और विचार प्रवाह साहित्य मंच की अध्यक्ष सुषमा दुबे ने भी इस मौके पर अपने विचार रखे।
पांच रचनाकारों का सम्मान।
कार्यक्रम में पांच रचनाकारों मीरा जैन (उज्जैन), डाॅ. क्रांति चतुर्वेदी (इंदौर), कांता राॅय (भोपाल), डाॅ.प्रदीप उपाध्याय (देवास), डाॅ. पूजा मिश्र (राजोद, धार) को वर्ष 2021 के लिए डॉ.तिवारी स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम संयोजक मुकेश तिवारी ने समारोह की रूपरेखा प्रस्तुत की। संचालन डाॅक्टर अनुराधा शर्मा ने किया। आभार डाॅक्टर वंदना अग्निहोत्री ने माना।
इस मौके पर साहित्य, शिक्षा और पत्रकारिता जगत के लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे।
Related Posts
November 3, 2019 मप्र के साथ भेदभाव कर रही है केंद्र की मोदी सरकार- शोभा ओझा इंदौर : मप्र में बीजेपी कमलनाथ सरकार पर किसानों, युवाओं और आम लोगों के साथ वादाखिलाफी […]
July 19, 2025 एआईएस की जानकारी का मिलान करके ही दाखिल करें रिटर्न
टीपीए के सेमिनार में बोले वक्ता।
इंदौर : टैक्स प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन इंदौर एवं […]
April 15, 2019 शीर्ष अदालत का नाम लेकर मोदी पर हमला कर फंसे राहुल, अदालत ने मांगा स्पष्टीकरण नई दिल्ली: राफेल मामले में सुप्रीम अदालत की आड़ लेकर पीएम मोदी पर वार करना कांग्रेस […]
July 17, 2024 पांच करोड़ रुपए की लागत से निर्मित हाथीपाला पुल का लोकार्पण
महापौर ने हाथीपाला पुल से जवाहर मार्ग और बैंक ऑफ़ बड़ौदा से गाड़ी अड्डा तक मार्ग […]
April 25, 2021 उंज्जैन में 26 अप्रैल से चलेगा कोरोना मुक्त अभियान, घर- घर होगा सर्वे
उज्जैन : जिले के नगरीय क्षेत्रों में 26 अप्रैल से कोरोना मुक्त उज्जैन अभियान चलाया […]
January 27, 2024 इंदौर रिटेल गारमेंट्स एसो. के सदस्यों ने इंदौर को ट्रेफिक में भी नंबर वन बनाने का लिया संकल्प
इंदौर : 75 वा गणतंत्र दिवस इंदौर रिटेल गारमेन्ट्स एसोसिएशन ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। […]
August 15, 2023 तीन आपराधिक मामलों में फरार इनामी बदमाश पकड़ाया
इंदौर : राहगीरों से चैन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले प्रकरण में 2 माह से […]