इंदौर: संसद में तीन तलाक़ निरोधक बिल पारित होने पर देश भर में मुस्लिम महिलाएं जश्न मना रही हैं। बुधवार को इंदौर में भी मुस्लिम महिलाओं ने तीन तलाक़ के दंश से आजादी की खुशियां मनाई। बीजेपी अल्पसंख्यक महिला मोर्चा के बैनर तले बीजेपी दफ्तर पर जमा महिलाओं ने एक- दूसरे को मिठाई खिलाकर तीन तलाक़ से मुक्ति की खुशियां मनाई। उन्होंने इसके लिए पीएम मोदी का शुक्रिया भी अदा किया।
मुस्लिम बहनों का कहना था कि पीएम मोदी ने उनसे जो वादा किया था उसे पूरा किया है। तीन तलाक़ बिल पास होने से उन्हें इंसाफ मिला है। अब परिवार टूटने से बचेंगे और बच्चों को भी न्याय मिलेगा। उन्होंने पीएम मोदी के चित्र को सांकेतिक रूप से मिठाई खिलाकर उनके प्रति आभार जताया। इस मौके पर जाहिदा मंसूरी, रेहाना कुरैशी, परवीन मंसूरी, आयशा अली, जुलेखा, शबनम, सलमा सहित अनेक मुस्लिम महिलाएं मौजूद रहीं।
Related Posts
March 27, 2020 जरूरतमंदों की सेवा के लिए आगे आया आरएसएस इंदौर : वैश्विक महामारी कोरोना की रोकथाम के लिए किए गए लॉकडाउन और कर्फ्यू के चलते लोग […]
July 18, 2019 बल्ला कांड में आकाश ने प्रदेश संगठन को भेजा माफीनामा इंदौर: विधायक आकाश विजयवर्गीय ने बीजेपी प्रदेश संगठन द्वारा बैटमार कांड को लेकर थमाए गए […]
July 27, 2024 बीजेपी नेता प्रभात झा का निधन, बिहार के पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार
नई दिल्ली : मध्य प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता प्रभात झा का […]
March 20, 2020 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के चलते अधिकांश ट्रेनें रहेंगी निरस्त इंदौर : पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल से चलने वाली अधिकांश पैसेंजर/मेल/एक्सप्रेस ट्रेन […]
August 18, 2021 अमर शहीद मदनलाल ढींगरा के बलिदान दिवस पर पुण्यस्मरण
गोविन्द मालू
इंदौर : तेजस्वी और लक्ष्यप्रेरित लोग किसी के जीवन को कैसे बदल सकते हैं, […]
November 10, 2021 नवश्रृंगारित हबीबगंज रेलवे स्टेशन का पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण, पार्किंग व्यवस्था में किया गया बदलाव
भोपाल : नवश्रृंगारित हबीबगंज रेलवे स्टेशन के लोकार्पण समारोह की तैयारी पूरी कर ली गई […]
August 30, 2020 फसलों का बीमा करने के लिए रविवार को भी खुले रहेंगे बैंक इंदौर : इंदौर जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों की फसलों का बीमा किया […]