बोले विजयवर्गीय, खानदानी परिवार के युवक की ऐसी हरकत निंदनीय है।
धार : पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भतीजे और लक्ष्मण सिंह के बेटे आदित्य विक्रम सिंह द्वारा पुलिस के साथ की गई बदसलूकी की मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने निंदा की है। धार में विजय दशमी पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि उन्होंने वो वीडियो देखा है। एक खानदानी परिवार के युवक ने इस तरह का काम किया यह निंदनीय है, घरवालों को उन्हें समझाने की जरूरत है।
बता दें कि राघौगढ़ में ‘मैं हूं अभिमन्यु’ अभियान के तहत पुलिस की ओर से जेपी कॉलेज के छात्र चौराहे पर नुक्कड़ नाटक कर रहे थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे आदित्य विक्रम सिंह ने विरोध करते हुए कार्यक्रम रोकने को कहा। इस दौरान वे महिला पुलिस अधिकारी, एसआई व टीआई से अभद्रता से पेश आए।
टीआई के मुंह पर सिगरेट का धुआं छोड़ा।
आदित्य विक्रम सिंह का जो वीडियो सामने आया है, उसमें वे एसडीओपी और टीआई के मुंह पर सिगरेट का धुआं छोड़ने के बाद बहस करते नजर आ रहे हैं।वे पुलिसकर्मियों को धमकाते हुए कार्यक्रम बंद करने के लिए कह रहे हैं। कॉलेज स्टूडेंट्स को भी उन्होंने फटकारा और वहां से जाने के लिए कहा। पुलिस ने इस मामले में आदित्य के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, शासकीय सेवक से धक्का-मुक्की करने और गालीगलौज करने का केस दर्ज किया है।
Related Posts
December 19, 2021 भगवान दत्तात्रेय की पालकी यात्रा से माहौल हुआ भक्तिमय
इंदौर : राजेन्द्र नगर स्थित दत्त मंदिर से निकली भगवान दत्तात्रेय की पालकी यात्रा ने […]
May 27, 2020 शिवराज मन्त्रिमण्डल का अगले सप्ताह हो सकता है विस्तार..28 नाम लगभग तय..? भोपाल : शिवराज मंत्रिमंडल के अगले सप्ताह होने वाले विस्तार की तैयारी अंतिम दौर में है। […]
July 24, 2021 लोकमान्य तिलक व चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर प्रधानमंत्री ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक को उनकी जयंती पर […]
March 2, 2024 फर्जी लूट की घटना का रावजी बाजार पुलिस ने किया खुलासा
पत्नी के साथ मिलकर कर्ज चुकाने के लिए सेठ के रुपए हड़पने की रची थी साजिश।
सेठ के […]
October 5, 2019 मांडू की ऐतिहासिक विरासत को देख अभिभूत हुए विदेशी स्टूडेंट्स इंदौर : लोग घूमने के लिए पेरिस, स्विट्जरलैंड सहित दुनिया के विभिन्न देशों की यात्राएं […]
February 10, 2021 कोरोना संक्रमण का खतरा बरकरार, दो फीसदी से ज्यादा मिले नए संक्रमित
इंदौर: कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है, जिसतरह संक्रमण में उतार- चढ़ाव आ रहे हैं, […]
June 1, 2021 जिंदगी को अनलॉक करें और कोरोना को लॉक- सीएम शिवराज
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों के नाम जारी संदेश में कहा है कि […]