नई दिल्ली : गुलामी के प्रतीक चिन्ह और नाम हटाने की कवायद वर्तमान बीजेपी शासित केंद्र सरकार लगातार कर रही है। इसी कड़ी में दिल्ली के सराय काले खां ISBT चौक को अब बिरसा मुंडा चौक के नाम से जाना जाएगा। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के मौके पर केंद्र सरकार ने ये बड़ा फैसला किया है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नाम बदलने का ऐलान किया। इसके अलावा इस चौक के पास ही बिरसा मुंडा की भव्य प्रतिमा का भी अनावरण किया गया।
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, “मैं आज घोषणा कर रहा हूं कि यहां आईएसबीटी बस स्टैंड के बाहर बड़े चौक को भगवान बिरसा मुंडा के नाम से जाना जाएगा। इस प्रतिमा और उस चौक का नाम देखकर न केवल दिल्ली के नागरिक बल्कि बस स्टैंड पर आने वाले लोग भी निश्चित रूप से उनके जीवन से प्रेरित होंगे।”
बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर उनकी भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा, “अभी हमारे एलजी साहब ने मुझे बताया कि ये 30 हज़ार हेक्टेयर ज़मीन जिस पर ये बसेरा बनाया गया है, कभी कूड़े का ढेर हुआ करता था, आज यहां लाखों पक्षी आते हैं। जब कोई सरकार लोगों और समाज के कल्याण को ध्यान में रखकर काम करती है, तो ये उसका उत्तम उदाहरण है।”
Related Posts
December 26, 2019 जीवन की सार्थकता सदकर्मों की निरंतरता में है- साध्वी कृष्णानंद इंदौर : मानव जीवन की सार्थकता लम्बा जीवन जीने में नहीं बल्कि सदकर्मों की निरंतरता में […]
January 21, 2021 ब्राउन शुगर की तस्करी व बिक्री करने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार
इंदौर : मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की तस्करी व बिक्री करने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच ने […]
July 5, 2020 कोरोना अपडेट: इंदौर में 23 नए संक्रमित, 3 की मौत, 45 डिस्चार्ज इंदौर : कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगाने में तो स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन […]
April 27, 2022 संदीप राशिनकर सप्तपर्णी सम्मान से नवाजे जाएंगे
इंदौर : मध्यप्रदेश हिंदी साहित्य सम्मेलन ,भोपाल द्वारा संयोजित चर्चित पत्रिका 'समकालीन […]
February 14, 2017 पाकिस्तान: लाहौर में बम ब्लास्ट, DIG और SSP सहित 10 लोगों की मौत, 58 घायल पाकिस्तान के लाहौर में सोमवार शाम हुए बम ब्लास्ट में 10 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों […]
March 30, 2022 जल संसाधन मंत्री के घर धरना देंगे समाजसेवी किशोर कोडवानी
इंदौर : 24 घंटे सबको पानी अमृत योजना को लागू हुए 7 वर्ष बीत गए हैं। 886 करोड़ रुपए की इस […]
June 8, 2020 इंदौर में पूरीतरह नियंत्रण में है कोरोना, 64 फीसदी से ज्यादा हो गया है रिकवरी रेट- सीएम इंदौर : सीएम शिवराज का कहना है कि इंदौर में कोरोना संक्रमण अब पूरीतरह नियंत्रण में है। […]