नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू और हैदराबाद हवाई अड्डों में अपनी बची हिस्सेदारी बेचने की योजना तैयार की है। सरकार संपत्तियों की बिक्री कर 2.5 लाख करोड़ रुपये जुटाने की जुगाड़ में है। इसी के तहत इन हवाई अड्डों में सरकार अपनी शेष हिस्सेदारी भी बेचना चाह रही है। ये हवाई अड्डे पहले से निजीकृत हैं। हालांकि इनमें विमान पत्तन प्राधिकरण के माध्यम से सरकार की कुछ हिस्सेदारी अभी शेष है। पिछले महीने सचिवों की अधिकार प्राप्त समिति की चर्चा से अवगत सूत्रों ने बताया कि इन चारों हवाई अड्डों में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की शेष हिस्सेदारी बेचने के साथ ही 13 अन्य हवाई अड्डों के निजीकरण की भी तैयारी की जा रही है।
नागरिक उड्डयन मंत्रालय दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू और हैदराबाद हवाई अड्डों का संचालन कर रहे संयुक्त उपक्रमों में एएआई की इक्विटी हिस्सेदारी के विभाजन के लिए अपेक्षित मंजूरी प्राप्त करेगा। बताया जाता है कि इस मुद्दे को अगले कुछ दिनों में मंजूरी के लिए मंत्रिमंडल के पास भेजे जाने की संभावना है।
Related Posts
January 12, 2021 ग्राम पंचायतों के निर्वाचन के लिए जारी किया गया मतदाता सूची का वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम
इंदौर : राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा ग्राम पंचायतों के निर्वाचन के लिये एक जनवरी, 2021 की […]
May 24, 2021 खंडवा जनसम्पर्क अधिकारी को रिलीव और निलंबित करने के आदेश से खफ़ा जनसम्पर्क विभाग के अधिकारी गए हड़ताल पर
🔺कीर्ति राणा इंदौर🔺
खंडवा कलेक्टर अनय द्विवेदी द्वारा जिला जनसंपर्क अधिकारी […]
December 8, 2020 इंदौर में मेट्रो शहरों से ज्यादा है कोरोना संक्रमण का ग्रोथ रेट, मौतों का भी थम नहीं रहा सिलसिला
इंदौर : दिल्ली, मुम्बई जैसे मेट्रो शहरों में कोरोना संक्रमण अब कम होता जा रहा है। दोनों […]
November 19, 2020 ढाई सौ के ऊपर पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा, 3 मरीजों का जिंदगी ने छोड़ा साथ…!
इंदौर : सांवेर उपचुनाव के बाद से ही कोरोना संक्रमण में बढ़ोतरी का सिलसिला थम नहीं रहा […]
December 3, 2018 भय्यू महाराज की मौत संदिग्ध, सीबीआई जांच की मांग इंदौर: संत श्री भय्यू महाराज की मौत को लेकर उनके अनुयायियों ने सवाल खड़े किए हैं। सोमवार […]
May 9, 2025 भारतीय नौसेना ने तबाह किया पाकिस्तान का कराची बंदरगाह
नई दिल्ली : पाकिस्तान की हिमाकत का भारतीय सेना करारा जवाब दे रही है। भारत ने जल, थल और […]
November 21, 2017 सीधी भर्ती और पदोन्न्ति के पदों पर होगी संविदा नियुक्ति, कैबिनेट जाएगा मामला भोपाल। करीब डेढ़ माह पहले बनाए संविदा नियुक्ति नियमों में जल्द ही बदलाव होगा। इसके जरिए […]