बड़ी मात्रा में सोना और नकदी जब्त।
इंदौर के बाणगंगा इलाके में छुपकर रह रहे थे आरोपी।
नई दिल्ली : ठगी के एक मामले में फरार चल रहे एक सब इंस्पेक्टर और उसकी महिला साथी को इंदौर पहुंची दिल्ली पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी बाणगंगा थाना क्षेत्र के सावेर रोड स्थित एमरल्ड सिटी में छिपे हुए थे, जहां से उन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया।
पकड़े गए आरोपियों से करीब 1 किलो 20 ग्राम सोने के आभूषण और 10 लाख रुपये नकद बरामद किए ।
दिल्ली पुलिस को मोबाइल सर्विलांस के माध्यम से आरोपियों की लोकेशन इंदौर के बाणगंगा इलाके में मिली थी।इसपर दिल्ली पुलिस का दल इंदौर आया और बाणगंगा पुलिस के सहयोग से आरोपी सब इंस्पेक्टर व उसकी महिला साथी के ठिकाने पर दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी एसआई की का नाम अंकुर बताया गया। आरोपी एसआई व उसकी महिला साथी, दिल्ली में ठगी के कई मामलों में संलिप्त थे। दिल्ली साइबर पुलिस को इनकी लंबे समय से तलाश थी।
एडिशनल डीसीपी राम स्नेही मिश्रा बताया कि आरोपियों ने ठगी के माध्यम से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की है। दिल्ली में उनके खिलाफ एक से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में और भी चौंकाने वाले खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है। दोनों आरोपियों को दिल्ली पुलिस हिरासत में लेकर दिल्ली रवाना हो गई है। आरोपियों से पूछताछ की प्रक्रिया चल रही है, जहां उनसे आगे की पूछताछ कर ठगी के समूचे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।









