330 कर्मचारियों का दिन का वेतन काटने के दिए गए निर्देश।
इंदौर : कलेक्टर कार्यालय में अधिकारी तय समय पर पहुंचे लेकिन कर्मचारी नहीं पहुंचे। अधिकारियों द्वारा आकस्मिक निरीक्षण में समय पर नहीं पहुंचने वाले 330 कर्मचारियों को नोटिस जारी किए गए। कलेक्टर ने इन कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। जांच में अधिकारियों ने पाया कि सुबह 10.10 बजे तक कई कर्मचारी कार्यालय में नहीं पहुंचे थे और न ही उनके अपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर थे। कलेक्टर ने सभी शासकीय सेवकों को हिदायत दी है कि वे अपने कार्यालय में निर्धारित समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक उपस्थित रहें। उन्होंने बताया कि शासकीय कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण लगातार किया जाएगा । निर्धारित समय पर कार्यालय नहीं पहुंचने वाले कर्मचारियों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।
सामान्य प्रशासन विभाग के हैं निर्देश।
बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर सामान्य प्रशासन विभाग ने हाल ही आदेश जारी करके शासकीय सेवकों से कहा है कि ऑफिस में समय पर पहुंचे। सभी कर्मचारियों को कार्यालयों में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
Related Posts
June 23, 2023 प्रेस्टीज मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट ने फ्रेंच भाषा में शुरू किया स्पेशल समर कोर्स
इंदौर:मध्य प्रदेश के अग्रणी प्रबंधन शैक्षणिक संस्थान, प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ […]
November 17, 2019 बीजेपी जिला ग्रामीण के निर्वाचित मंडल अध्यक्षों के नाम घोषित इंदौर : बीजेपी संगठन के चुनाव की प्रक्रिया इन दिनों चल रही है। पार्टी के ग्रामीण जिला […]
January 2, 2024 अखंड धाम आश्रम में अमृतमय प्रवचनों का सिलसिला जारी
इन्दौर : अखंड धाम आश्रम इन्दौर में चल रहे 56 वे अखिल भारतीय वेदांत सम्मेलन के पांचवे […]
July 9, 2020 चीनी राखी के मुकाबले स्वदेशी राखी लांच करेंगे सांसद लालवानी इंदौर : एकतरफ हमारे जवान चीन से लड़ाई लड़ रहे हैं और हम चीन में बनी राखी भाई-बहन के इस […]
March 14, 2021 नई गाइडलाइन में अचल संपत्तियों की दरों में 18.21 फीसदी की वृद्धि का प्रस्ताव..!
आगामी 17 मार्च तक आमंत्रित किए गए सुझाव।
जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में […]
June 19, 2021 पहली बार वर्चुअल होगी बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, निकाय चुनाव को लेकर हो सकता है मंथन..!
भोपाल : भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 24 जून को होगी, जिसे राष्ट्रीय अध्यक्ष […]
September 11, 2021 आज वक्त के साथ- साथ मेरे पांव हैं..
‘वक़्त और मैं’
आज और कल में मेरा सब बीत गयाजो कभी पीछे मुझसे थावो भी मुझसे जीत […]