नई दिल्ली : राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) के छात्र शरजील इमाम को 5 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है. इससे पहले दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच शरजील इमाम को लेकर साकेत कोर्ट पहुंची और उसे जज के सामने पेश किया। डीएसपी राजेश देव के मुताबिक शरजील इमाम की 5 दिन की रिमांड मांगी गई थी। बिहार के जहानाबाद से गिरफ्तार शरजील इमाम को बुधवार को पटना से दिल्ली लाया गया। गिरफ्तारी के बाद जहानाबाद कोर्ट से मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने शरजील को ट्रांजिट रिमांड पर लिया था। शरजील का एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह असम को भारत से अलग करने की बात कह रहा है। शाहीन बाग धरना आंदोलन के पीछे भी उसीका दिमाग होने की बात सामने आई थी। बताया जाता है कि पुलिस द्वारा कराई गई जांच में वीडियो सही पाया गया। इसी के बाद शरजील पर शिकंजा कसा गया।
Related Posts
January 31, 2022 गौभक्त कहलाने वालों के राज में गौमाता की हो रही अकाल मौतें- कमलनाथ
भोपाल : पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भोपाल के बैरसिया में एक भाजपा नेत्री द्वारा संचालित […]
May 4, 2021 ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना में वित्तीय मदद करेगी प्रदेश सरकार
इंदौर : मध्य प्रदेश सरकार प्रदेश में ऑक्सीजन की उपलब्धता बढाने के लिए नए प्लांट लगाने […]
November 1, 2019 शांति समिति की बैठक में एकता व भाईचारा बनाए रखने पर दिया गया जोर इंदौर : अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला 17 नवम्बर या उसके पहले आ सकता है। उसी […]
October 27, 2023 विधानसभा तीन से कांग्रेस प्रत्याशी पिंटू जोशी ने भरा नामांकन
क्षेत्र में की जनसंपर्क की शुरुआत,
कार्यकर्ता घर-घर पहुंच मतदाताओं को बताएंगे […]
November 9, 2024 कृष्णपुरा छत्री के घाट पर अभ्यास मंडल ने मनाया दीपोत्सव
कान्ह - सरस्वती नदी के पुनर्जीवन की कामना के साथ घाट पर रोशन किए दीप।
दोनों नदियों […]
February 24, 2022 रूस ने यूक्रेन पर किया चौतरफा हमला, सैन्य ठिकानों पर की भीषण बमबारी
नई दिल्ली : तमाम कूटनीतिक प्रयासों और अमेरिका के आर्थिक प्रतिबंधों को ठेंगा दिखाते हुए […]
December 1, 2020 मिलावटी मिठाई, पनीर बनाने वाले डेयरी संचालकों पर होगी रासुका की कार्रवाई
इंदौर : सीएम शिवराज के निर्देश पर गुंडों और खनन माफिया के साथ मिलावटखोरों के खिलाफ भी […]