इंदौर: सानंद न्यास के मंच पर खंडवा रोड स्थित यूसीसी सभागृह में रहस्य – रोमांच से भरपूर नाटक ‘यू मस्ट डाय’ का मंचन आगामी 10 और 11 दिसंबर को किया जाएगा।
सानंद न्यास के अध्यक्ष श्रीनिवास कुटबले और मानद सचिव जयंत भिसे ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सस्पेंस – थ्रिलर भरे इस नाटक में रहस्य की परतें जब खुलती हैं तो दर्शक भी दंग रह जाते हैं। प्रवेश और वरदा क्रिएशंस निर्मित इस नाटक में टीवी, रंगमंच के सिद्धहस्त कलाकार संदेश जाधव, शर्वरी लोहकरे और सौरभ गोखले ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। अन्य कलाकार हैं नेहा कुलकर्णी, अजिंक्य भोंसले, हर्षल महामुनकार, प्रमोद कदम, विनीता दाते और धनेश पोतदार।
श्री कुटुम्बले और भिसे ने बताया कि इस नाटक का मंचन शनिवार 10 दिसंबर को रामुभैया दाते समूह के लिए शाम 4 बजे और राहुल बारपुते समूह के लिए शाम साढ़े सात बजे होगा। इसी तरह रविवार 11 दिसंबर को मामा मुजुमदार समूह के लिए सुबह 10 बजे, वसंत समूह के लिए शाम 4 बजे और बहार समूह के लिए शाम साढ़े सात बजे इस नाटक का मंचन किया जाएगा।
Related Posts
October 25, 2022 आतंकवाद के अंत का प्रतीक है दीपावली – प्रधानमंत्री
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर बार की तरह इस बार भी दीपावली देश की सीमाओं […]
April 11, 2020 बुनियादी व्यवस्थाओं में समन्वय स्थापित करने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह ने जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिये जिले में […]
November 6, 2022 महिला साइकिल यात्री का मंत्री सिलावट ने किया अभिनंदन, दी शुभकामनाएं
इंदौर : जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने रविवार को रेसीडेंसी कोठी में सोलो महिला […]
November 3, 2021 उपचुनावों में बीजेपी की जीत का इंदौर में भी मनाया गया जश्न,मिठाई वितरण के साथ की गई आतिशबाजी, जमकर थिरके कार्यकर्ता
इंदौर : मध्यप्रदेश में एक लोकसभा व दो विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को मिली […]
June 9, 2023 बेटे की लालसा में डेढ़ साल की मासूम की हत्या करने वाले हैवान पिता को मिली किए की सजा
अदालत ने आजीवन कारावास की सजा से किया दंडित।
इंदौर : 18 माह की मासूम बालिका की हत्या […]
November 24, 2022 यार्ड में खड़ी ट्रेन में लगी भीषण आग, तीन डिब्बे जलकर खाक
बैतूल : बुधवार को बैतूल से छिंदवाड़ा जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में आग लग गई। इसमें 3 […]
October 10, 2021 पालदा स्थित अग्रवाल अग्रवाल गृह उद्योग पर छापा, 12 लाख रुपए मूल्य के मिलावटी खाद्य पदार्थ किए जब्त
इंदौर : नवरात्रि में उपवास में काम आने वाले खाद्य पदार्थों में अमानक पदार्थों की मिलावट […]