इंदौर : इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज डीएवीवी में विगत तीन दिनों से चल रही रिसर्च डाटा एनालिसिस हेतु “एसपीएसएस वर्कशॉप” का शनिवार को समापन हुआ । संस्थान के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. कपिल जैन ने वर्कशॉप में प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया। बड़ी संख्या में एमबीए (एपीआर), एमबीए (एमएस) द्विवर्षीय एवं एमबीए एमएस पंच वर्षीय के विद्यार्थियों ने वर्कशॉप में भाग लिया। रिसर्च के बुनियादी स्तर से शुरुआत करते हुए प्रो.डॉ. जैन ने विद्यार्थियों को अप्लाइड रिसर्च में एसपीएसएस सॉफ्टवेयर से अनेक पैरामैट्रिक और नॉन पैरामैट्रिक स्टेटिस्टिकल टूल्स, फैक्टर एनालिसिस इत्यादि का मैनेजमेंट रिसर्च में उपयोग करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया ।
डॉ. कपिल ने विद्यार्थियों रिसर्च के दौरान नैतिक मूल्यों का विशेष रूप से पालन करने और कभी भी ऑब्जर्वेशन या डाटा से छेड़छाड़ न करने की समझाइश दी। साथ ही डेटा संकलन के पूर्व रिसर्च के मूल उद्देश्य को समझने और डेटा इकठ्ठा करने के लिए उचित स्केल व विधियों के उपयोग हेतु मार्गदर्शन दिया।
बता दें कि किसी भी रिसर्च मे वैध और प्रामाणिक डेटा की अत्याधिक महत्वपूर्ण भूमिका होती है। डॉ. कपिल जैन द्वारा विगत कई वर्षों से रिसर्च मेथोडोलॉजी एंड डाटा एनालिसिस हेतु ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रभारी निदेशक आईआईपीएस प्रो. डॉ. यामिनी कर्माकर और प्रो.डॉ. ज्योति शर्मा ने भी वर्कशॉप में अपनी सेवाएं दी।
Related Posts
August 23, 2022 बिग बॉस फेम, बीजेपी नेत्री सोनाली फोगाट का दिल का दौरा पड़ने से निधन
पणजी: बिग बॉस फेम और टिक टॉक स्टार रही बीजेपी नेता सोनाली फोगाट का गोवा में निधन हो […]
March 22, 2019 पहली लिस्ट में 184 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान, आज फिर होगी बीजेपी चुनाव समिति की बैठक नई दिल्ली: बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी करने के लिए रंगपर्व का दिन […]
August 25, 2020 देवास में भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, कई लोग मलबे में दबे देवास: मंगलवार दोपहर देवास के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में दो मंजिला इमारत भरभराकर गिर […]
January 24, 2022 बीजेपी के संभागीय प्रभारी ने बूथ विस्तारकों से की मुलाकात, जनप्रतिनिधियों ने ली बूथ समितियों की बैठक
इंदौर : स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की जन्मशती वर्ष को बीजेपी "संगठन पर्व 2022" के बतौर मना रही […]
January 13, 2023 वूमेंस वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम की एडमिनिस्ट्रेटिव मैनेजर नियुक्त की गई सिंध्यानी पाटनी
इंदौर : मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की सहसचिव सिध्यानी पाटनी को बीसीसीआई ने वुमन्स […]
October 17, 2022 बुजुर्ग महिला की जान बचाने वाले सफाई मित्रों का किया गया सम्मान
तुलसी नगर के रहवासियों ने किया सम्मान।
इंदौर : श्री तुलसी सरस्वती सोशल वेलफेयर […]
April 20, 2025 रीडिंग,राइटिंग, डिस्कशन,थिंकिंग और सतत प्रयास लॉ स्टूडेंट के मूलमंत्र..
डॉ. एनएन जैन नेशनल मूट कोर्ट प्रतियोगिता के समापन समारोह में बोले सुप्रीम कोर्ट के जज […]