इंदौर : विहिप् के कार्यकर्ताओं ने छत्रपति शिवाजी महाराज की 393 वी जयंती पर शोभायात्रा निकाली। निकाली। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल बद्रीनाथ जिले के माधव प्रखंड में निकाली गई इस यात्रा में शिवाजी ग्रुप और बजरंग दल से जुड़े हुए कई कार्यकर्ता शामिल हुए।
इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री राजेश बिंजवे ने कहा आज हर युवा को छत्रपति शिवाजी महाराज के बताए मार्ग पर चल कर देश व धर्म की रक्षा करना चाहिए। यात्रा में युवा टोली शस्त्र प्रदर्शन करते हुए चल रही थी। यात्रा में मुख्य रूप से विभाग के प्रचार प्रमुख गन्नी चौकसे, मनोज यादव ,उत्तम कुमार एवं देवा शर्मा, प्रखण्ड से कृष्णा वाघ, राजा सिंह, अक्षत पावड़े, सचिन यादव, विनोद प्रजापति और बड़ी संख्या में मातृशक्ति व बजरंग दल के कार्यकर्ता शामिल हुए।
Facebook Comments








