इंदौर : 5 हजार रुपए के इनामी बदमाश को, थाना परदेशीपुरा पुलिस इंदौर द्वारा अवैध हथियार (चाकू) के साथ गिरफतार किया गया है। आरोपी अवैध वसूली व मारपीट के प्रकरण में घटना दिनांक से ही फरार चल रहा था।
आरोपी के विरुद्ध झगड़ा, मारपीट अवैध वसूली, जुआं एक्ट, अवैध हथियार रखने आदि विभिन्न धाराओं के 8 अपराध पंजीबद्ध हैं। पकड़े गए बदमाश का नाम योगेश पिता पांडुरंग भांड उम्र 47 साल निवासी 484/6 सर्वहारा नगर इन्दौर बताया गया है।
14.08.2021 को फरियादियां ज्योति पति योगेश निवासी सर्वहारा नगर इन्दौर से शराब पीने के लिए रूपए मांगे। फरियादिया द्वारा रूपए देने से मना करने पर फरियादिया के साथ मारपीट कर गाली- गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी। जिस पर से परदेशीपुरा थाना पर अप.क्र. 597/2021 धारा 327/323/504/506 भादवि का कायम किया गया । उक्त आरोपी घटना दिनांक से ही फरार था, जिसको पकड़ने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही थी। आरोपी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक पूर्व जिला इन्दौर के द्वारा 5000 रूपये के ईनाम की घोषणा भी की गई थी ।
Related Posts
March 21, 2025 नेचर वॉलेंटियर्स ने की गौरैया के संरक्षण की पहल
संभागायुक्त और महापौर को नेचर वॉलंटियर्स ने भेंट किये गौरैया के बक्से।
इंदौर : […]
March 15, 2022 मिलावटी शराब बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : नकली मिलावटी अवैध शराब बनाने वाले गिरोह के 06 आरोपी क्राइम ब्रांच इंदौर की पकड़ […]
August 23, 2023 प्रभावित कॉलोनियों को योजनाओं से डिनोटीफाई करने का प्रस्ताव भेजा गया है शासन को
आईडीए अध्यक्ष ने जारी किया स्पष्टीकरण।
अवैध कॉलोनियों को वैध करने की प्रक्रिया शीघ्र […]
July 23, 2022 तिरंगे की महत्ता से बच्चों को कराया गया अवगत
बच्चों ने ली नशा मुक्त भारत बनाने की शपथ।
इंदौर : आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर देश […]
March 19, 2023 योजना क्रमांक 155 में आयोजित होगा आईडीए का आवास मेला
20 से 25 मार्च तक लगेगा मेला।
1 और 2 बीएचके फ्लैट्स की होगी विक्री।
इंदौर : विकास […]
April 10, 2021 इंदौर में 19 अप्रैल तक बढाया लॉकडाउन
भोपाल : सीएम शिवराज सिंह द्वारा प्रदेश में कोरोना को लेकर जिला आपदा प्रबंधन समितियों के […]
February 8, 2022 सूने मकानों को निशाना बनाने वाले दो शातिर बदमाश पकड़े गए, टीवी, लैपटॉप बरामद
इंदौर : घर में घुसकर चोरी करने वाले 02 शातिर बदमाश, क्राइम ब्रांच एवं थाना एरोड्रम की […]