इंदौर : नकली नोट छापने वाला शातिर बदमाश क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में आया है। आरोपी सब्जी मण्डी में 100 ,500,एवं 2000 रु. के नकली नोट खपाने कि नीयत से पहुंचा था। उसके पास से बैग व जेब में रखे 100 रू के 476 नोट, 500 के 159 नोट एवं 2000 रू के 63 नोट कुल 2 लाख 53 हजार 100 रुपए बरामद किए गए।
डीआईजी मनीष कपूरिया ने बुधवार को प्रेस वार्ता के जरिए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजरतन पिता अनिल तायड़े उम्र 25 वर्ष निवासी लियाकत अली का किराए का मकान अखिल राज हॉस्पिटल के सामने हक मस्जिद की गली थाना आजाद नगर, जिला इंदौर होना बताया।
घर पर ही लैपटाप व प्रिंटर के माध्यम से छापता था नोट।
डीआईजी कपूरिया ने बताया कि आरोपी घऱ में नकली नोट बनाता था। उसके यहां से लैपटाप, प्रिन्टर ,नोट छापने में उपयोग किये ए-4 साइज के कागज 100,500,2000 के मार्का में उपयोग किए असली 03-03 नोट एवं कागजो पर छपे 100,500,2000 रु. के प्रिन्ट जब्त किए गए हैं।
इसके अलावा नकली नोट काटने में उपयोग किए जाने वाले ग्लास,कटर व स्केल भी बरामद किए गए हैं।
आरोपी राजरतन, नोट खपाने के लिए मजदूर वर्ग व गांव वाले दुकानदारों को निशाना बनाता था। आरोपी के विरुद्ध पूर्व मे विभिन्न प्रकार के 03 अपराध पंजीबद्ध हैं। आरोपी 12 वी तक पढा- लिखा होने के साथ एक क्लब में ट्रेनर के बतौर काम करता था। उससे अन्य साथियों और नकली नोट कहां- कहां खपाए, इसकी जानकारी ली जा रही है।
Related Posts
April 26, 2021 इस सप्ताह तीन दिन बन्द रहेगा सियागंज होलसेल किराना बाजार, बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखकर लिया निर्णय
इंदौर : कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर जिस तेजी से अटैक कर कर रही है, उससे हालात बेहद […]
January 8, 2022 पहले सड़क बनेगी फिर होगा पुल का निर्माण, देवास में प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों को अधिकारियों ने दिया आश्वासन
देवास : मक्सी रोड पर बन रहे फ्लाईओवर के निर्माण के चलते सड़क पर फैले कीचड़ से जहां […]
January 31, 2020 रिश्वत खाने के आरोपी हेड कॉन्स्टेबल को 4 वर्ष की सजा इंदौर : पति- पत्नी के बीच झूमाझटकी और मारपीट के मामले को सुलझाने के एवज में रिश्वत की […]
July 21, 2023 शेयर मार्केट के ट्रांजेक्शन पर कर दायित्व कई श्रेणियों में विभाजित
शेयर्स एवं डेरिवेटिव्स की एकाउंटिंग, ऑडिटिंग और टैक्सेशन पर सेमिनार का आयोजन
इंदौर : […]
March 16, 2022 लिगामेंट्स की चोट को नजर अंदाज न करें- डॉ.कलन्त्री
इंदौर : BSF की सख्त ट्रेनिंग आपकी शक्ति और इच्छा शक्ति कई गुना बढ़ा देती है। यही कारण है […]
September 24, 2020 एक ही दिन में 8 मरीजों की कोरोना ने ली जान, 16 फीसदी तक पहुंचा ग्रोथ रेट…!
इंदौर : कोरोना संक्रमण का खतरा भयावह रूप लेने लगा है। प्रतिदिन इससे पीड़ित लोगों का […]
February 8, 2019 रुचि वर्धन इंदौर की नई एसएसपी, डीआईजी मिश्रा का तबादला इंदौर: मप्र सरकार ने पुलिस विभाग में कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। […]