सेल्फी का शौक जानलेवा बन गया है।गुरुवार को एक महिला की सेल्फी के चक्कर में जान चली गई।
इंदौर से ओंकारेश्वर जा रहे दंपति मंडलेश्वर से जाम घाट के बीच सेल्फी लेने रुके। पहाड़ी के किनारे पर खड़े होकर पति के साथ सेल्फी ले रही महिला का अचानक पैर फिसल गया। वह करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
बिचौली मर्दाना निवासी नीतू, पति विकास बाहेती (35) के साथ गुरुवार सुबह करीब 11 बजे ओंकारेश्वर दर्शन के लिए निकली थी। दोनों दोपहर करीब 1.24 बजे जाम घाट के आगे मंडलेश्वर के पास बीच में पहाड़ी किनारे फोटो खींचने के लिए रुके। घाट किनारे से पति के साथ सेल्फी लेने के दौरान नीतू का पैर फिसल गया, जिससे वह करीब 200 फीट गहरी खाई में गिर गई।
सूचना पर मंडलेश्वर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई संतोष कैथवास, आरक्षक राजेंद्र भदौरिया और कमल मुवेल 200 फीट खाई में पैदल जाकर ग्रामीणों की मदद से शव ऊपर लेकर आए। मंडलेश्वर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजन को सौंपा गया।
ज्यादा फोटो खींचने की कर रही थी जिद।
पति विकास बाहेती ने बताया कि हमने करीब 5 से 7 फोटो ले ली थीं, लेकिन इसके बाद भी नीतू अधिक फोटो लेने की जिद कर रही थी। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह खाई में गिर गई। घटना इतनी तेजी से हुई कि कुछ समझ नहीं आया।
Related Posts
March 4, 2022 आईएमए इंदौर की क्रिकेट स्पर्धा में दिग्गज डॉक्टर्स संभालेंगे टीमों की कमान
इंदौर : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, इंदौर द्वारा आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट आज […]
June 14, 2017 भोपाल में ज्योतिरादित्य सिंधिया का सत्याग्रह । सारे दिग्गज एक साथ।
प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव, नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, पूर्व मंत्री […]
November 2, 2021 डॉ. रीना रवि मालपानी सूर्य सिद्धि एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित
पुणे : सूर्यदत्ता इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एवं सिद्धि फ़ाउंडेशन, पुणे के संयुक्त […]
March 5, 2022 लाल सिंग्नल क्रॉस करना पड़ रहा महंगा, वाहन चालकों से बकाया सहित वसूला जा रहा अर्थदंड
इंदौर : पुलिस कमिश्नरी लागू होने के बाद यातायात के नियम तोड़ने वालों की शामत आ गई है। […]
December 15, 2021 पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ पकड़ाया कुख्यात बदमाश
इंदौर : थाना मल्हारगंज क्षेत्र का शातिर गुंडा शानू सागर, अवैध पिस्टल एवं एक जिंदा […]
January 18, 2018 टीमव्यूअर सॉफ्टवेयर के माध्यम से आरोपी के कंप्यूटर का एक्सेस सुविधा ऑटो गैस इंदौर करता था टीमव्यूअर सॉफ्टवेयर आरोपी के कम्पुटर में डला हुआ था |
आरोपी का कंप्यूटर सुविधा ऑटो […]
February 20, 2024 जोश – खरोश के साथ मनाई गई छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती
विभिन्न स्थानों से निकली वाहन रैलियां।
जय भवानी - जय शिवाजी के नारे हुए […]