इंदौर : ऑनलाइन क्रिकेट मैच का सट्टा चलाने वाले 02 आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 01 लेपटॉप, 01 एलईडी टीवी, 08 मोबाइल और 46 हजार 500 रूपए नकद बरामद किए गए।
एरोड्रम क्षेत्र के 11 ए रमागुरू कॉलौनी 60 फीट रोड इन्दौर में क्रिकेट मैच का ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच टीम व थाना एरोड्रम पुलिस ने यहां दबिश दी और (1).राहुल पिता भूपेन्द्र जैन 36 साल निवासी- 11 ए रमागुरू कॉलौनी 60 फीट रोड एरोड्रम इन्दौर व (2). रवि उर्फ गोलू पिता नंदकिशोर भण्डारी 29 साल निवासी- 114 लोकनायक नगर 60 फीट रोड एरोड्रम इन्दौर को धर – दबोचा।
आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होंने लैपटॉप में इंटरनेट से आईडी बनाकर क्रिकेट मैच में सट्टा खिलवाना कबूला।आरोपियों ने सिमकार्ड भी खुद के नाम से लेना स्वीकार किया।
थाना एरोड्रम में दोनोंआरोपियों के विरुद्ध धारा ¾ पब्लिक गैम्बलिंग एक्ट 1976 का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कारवाई की जा रही है।
Related Posts
April 10, 2022 सड़क की चौड़ाई कम करने की मांग को लेकर कलेक्टर से मिले सुभाष मार्ग के रहवासी
कलेक्टर ने दिया मास्टर प्लान का हवाला।
घर-दुकान की उचित व्यवस्था होने तक तोड़फोड़ […]
May 26, 2021 अनलॉक की तैयारी में व्यावसायिक इलाकों और अस्पताल परिसरों को किया जा रहा सेनिटाइज
इंदौर : शहर को 1 जून से अनलॉक करने की तैयारी के तहत भीड़ वाले स्थानों को सेनिटाइज किया […]
May 5, 2024 बंगाली चौराहा पर कथित लूट की घटना का पर्दाफाश, पांच आरोपी गिरफ्तार
मारपीट की घटना को फरियादी ने लूट की घटना बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की […]
March 23, 2022 आइये अर्जुन बनने का प्रयास करते हैं…
डॉ. संजय लोंढे
द कश्मीर फाइल्स फ़िल्म में चार किरदार हैं:-मिथुन चक्रवर्ती - ब्रह्म […]
December 14, 2021 भारत की सनातन संस्कृति का प्रतीक है काशी विश्वनाथ धाम- पीएम मोदी
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ धाम […]
October 27, 2021 कांग्रेस विधायक के दुष्कर्म के आरोपी पुत्र को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भिजवाया जेल
इंदौर : बड़नगर के कांग्रेसी विधायक मुरली मोरवाल का बेटा एवं बलात्कार मामले के आरोपी करण […]
March 15, 2021 सीमेंट कारोबारी की लाश बरामद, सिर में लगी थी गोली, पिस्टल पास में पड़ी मिली
इंदौर : हातोद थाना क्षेत्र के बुडानिया रोड पर गौतमपुरा निवासी हरिसिंह राठौर की लाश पड़ी […]