वाराणसी : केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि महाकुंभ के दौरान अयोध्या और प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रिंग रेल चलेगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव महाकुंभ को लेकर रेलवे की तैयारी का जायजा लेने वाराणसी पहुंचे थे। इस मौके पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि पवित्र महाकुंभ हमारी संस्कृति की बहुत बड़ी धरोहर है। ये हमारी संस्कृति का बहुत बडा महापर्व है। महाकुंभ को देखते हुए रेलवे की तरफ से विस्तृत तैयारी की गई है। पिछले तीन साल से तैयारी चल रही है। कई नए ब्रिज, वेटिंग एरिया, डबलिंग के काम, स्टेशन का सौंदर्यीकरण सहित सारे काम पूरे हो गए हैं।
रेल मंत्री ने कहा कि इस बार चार बड़े स्नान वाले दिन हैं। चारों दिन बड़ी संख्या में देशभर से भक्त आएंगे। उनके लिए अयोध्या और प्रयागराज से रिंग रेल की व्यवस्था की गई है। बड़े-बड़े होल्डिंग एरिया बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुंभ के 45 दिन में कुल13,000 सर्विसेस चलेंगी।
बता दें कि महाकुंभ को लेकर केंद्र और यूपी सरकार सक्रिय मोड में है। केंद्र सरकार ने विशेष अनुदान भी प्रदेश में दिया है ताकि श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हों और उन्हें सभी सुविधाएं मिलें।
Related Posts
January 17, 2022 महिलाओं के फोटो वायरल कर ब्लैकमेलिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : ब्लैकमेंलिग करने वाला फरार आरोपी, 24 घंटे में क्राइम ब्रांच इंदौर गिरफ्त में आ […]
August 14, 2024 भारत व बांग्लादेश के बीच ग्वालियर में होगा एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच
ग्वालियर : एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच की मेजबानी इस बार ग्वालियर को मिल गई है। […]
November 28, 2022 अगस्त – सितंबर 2023 तक मेट्रो के छोटे रूट का ट्रायल रन होगा
मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के एमडी मनीष सिंह और कलेक्टर इलैया राजा टी ने लिया कार्य की प्रगति […]
April 3, 2024 रंगपंचमी पर उत्पात मचाने वाले आरोपी सहित दो बदमाश रासुका में निरुद्ध
इंदौर : भँवरकुआं पुलिस ने दो कुख्यात बदमाशों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए रासुका में […]
December 16, 2024 इंदौर क्लाइमेट मिशन के जरिए बिजली की खपत में 20 फीसदी कमीं लाने का संकल्प
नगर निगम, एनर्जी स्वराज फाउंडेशन और देवी अहिल्या विवि सहित कईं प्रमुख शिक्षण संस्थानों […]
March 24, 2024 मुकेश अंबानी लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित
जियो के मैथ्यू ओमन को पाथब्रेकर ऑफ द ईयर अवार्ड मिला।
नई दिल्ली : भारत के दूरसंचार […]
March 24, 2021 सर्वधर्म संघ ने किया मास्क का वितरण, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी रहे मौजूद
प्रदेश में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए सर्वधर्म संघ अध्यक्ष मंजूर बेग़ ने भी […]