इंदौर : कोरोना की तीसरी लहर का वेग कम होने और संक्रमित मामलों की तादाद में कमीं आने से मप्र सरकार ने कोरोना को लेकर लगाए सभी प्रतिबन्ध हटा लिए हैं। अब केवल रात का कर्फ्यू जारी रखा गया है।
हर तरह के आयोजन पूरी क्षमता से हो सकेंगे।
प्रदेश सरकार द्वारा सभी कोरोना प्रतिबन्ध हटा लिए जाने से अब स्कूल- कॉलेज पूरी क्षमता से खुल सकेंगे। कोचिंग क्लास और होस्टल पूरी क्षमता से संचालित हो सकेंगे।इसी के साथ सभी सामाजिक, आर्थिक, व्यावसायिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, धार्मिक, वैवाहिक और मनोरंजक गतिविधियां भी पूरी क्षमता के साथ आयोजित की जा सकेंगी। मेले, रैलियों आदि का भी आयोजन किया जा सकेगा। खेलकूद गतिविधियां भी चलाई जा सकेंगी।
कोरोना के मामले लगातार कम होने पर लिया गया निर्णय।
सीएम शिवराज सिंह चौहान के मुताबिक मप्र में कोरोना संक्रमण दर और एक्टिव केस लगातार कम हो रहे हैं। इसके चलते कोरोना प्रतिबन्ध हटा लिए गए हैं। प्रदेश सरकार द्वारा जारी आदेश के मुताबिक कलेक्टर ऐसे क्षेत्र जहां संक्रमण रोकने के लिए आवश्यक हो, माइक्रो कंटेन्मेंट जोन बनाकर प्रतिबन्ध लगा सकते हैं।
Related Posts
December 9, 2019 अमित सोनी की पुलिस रिमांड 12 दिसंबर तक बढ़ी इंदौर : सांध्य दैनिक संझा लोकस्वामी के प्रबंध संपादक जीतू सोनी के पुत्र अमित सोनी की […]
September 19, 2022 मानसिक समस्याओं के निदान में सहायक है योग विद्या – पुलिस आयुक्त मिश्र
नगर निगम द्वारा सभी वार्डो में शुरू किए जा रहे योग केंद्रों में सहयोग करें डॉ. निशा […]
May 30, 2022 इंदौर प्रेस क्लब में लहरी की कार्टूनशाला 1 जून से
इंदौर : इंदौर प्रेस क्लब द्वारा सदस्यों और मीडियाकर्मियों के बच्चों के लिए ख्यात […]
August 28, 2020 कोरोना ग्रोथ रेट घटा, रिकवरी रेट में हुई बढ़ोतरी.. इंदौर : कोरोना संक्रमण का दौर कब जाकर थमेगा, कहा नहीं जा सकता। फिलहाल तो लगातार संक्रमित […]
December 22, 2023 31 दिसंबर को हर हाल में बंद होंगे होटल,पब और बार
पुलिस प्रशासन ने होटल और बार संचालकों और मैनेजरों को दी हिदायत।
इंदौर : 2023 खत्म […]
June 15, 2021 निजी सुरक्षा गार्ड्स व परिजनों का भी होगा टीकाकरण, 27 जून तय की गई डेडलाइन
इंदौर : कोरोना संक्रमण से लोक स्वास्थ्य के बचाव हेतु कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देशन में […]
November 5, 2024 महिला पर जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार
आरोपी का साथी अपचारी बालक भी पकड़ाया।
इंदौर : तुलसीनगर क्षेत्र में महिला पर जानलेवा […]