नई दिल्ली : मौसम विभाग के अनुसार पूर्वोत्तर भारत,पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। अगले 5 दिनों में बिहार, झारखंड, और ओडिशा में भी तेज हवाओं के चलने के साथ छुटपुट बारिश होने की संभावना है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश होने का अनुमान है। आइएमडी के अनुसार अगले 5 दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश में भी बारिश हो सकती है।
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ओलावृष्टि की संभावना।
मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि अगले 2 से 3 दिनों के दौरान उत्तराखंड, उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में मध्यम बारिश होगी। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।
देश के कई हिस्सों में चलेगी तेज हवाएं।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है की अगले 5 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम अरब सागर में हवा की गति 40-50 किमी प्रति घंटे से 60 किमी प्रति घंटे रह सकती है। केरल तट और लक्षद्वीप क्षेत्र के साथ दक्षिण पूर्व अरब सागर में भी इसी तरह के हालात बने रहेंगे। पूर्वोत्तर अरब सागर और उससे सटे उत्तरी गुजरात तट पर भी तेज हवाएं चलेंगी। पश्चिमी राजस्थान में धूल भरी आंधी चल सकती है। यहां हवा की गति 20 से 30 किमी रह सकती है।
Related Posts
November 4, 2020 दिल्ली में बढ़ रहा, इंदौर में कम हो रहा कोरोना संक्रमण, 2 फीसदी से भी कम हुआ ग्रोथ रेट
इंदौर : दिल्ली सहित कुछ शहरों में कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं पर इंदौर […]
February 4, 2021 विशेषज्ञों की मदद से इंदौर के किसानों ने तैयार की गेंहूँ की नई किस्म, रंगीन होंगी इस गेहूं की रोटियां…!
इंदौर : जिले के किसानों ने गेंहूँ की ऐसी किस्म तैयार करने में सफलता हासिल की है, जिसकी […]
April 16, 2022 पश्चिम क्षेत्र में भी पुलिस व आरएएफ का फ्लैग मार्च
इंदौर : त्योहारों व पर्वों के चलते इंदौर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद हो व शहर […]
February 27, 2017 PM मोदी ने की मन की बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक बार फिर रेडियो पर 'मन की बात' के जरिए देश को […]
June 5, 2024 100 दिन में टाइमर लगाकर किया जाएगा तीन आदर्श सड़कों का विकास और सौंदर्यीकरण
विश्व पर्यावरण दिवस पर महापौर, विधायक, संभागायुक्त, निगमायुक्त द्वारा आरएनटी मार्ग पर […]
January 16, 2021 कोरोना के ग्रोथ रेट में भारी गिरावट, 50 से भी कम मिले नए मरीज
इंदौर : वैक्सीन के टीकाकरण के साथ ही कोरोना के ताबूत में अन्तिम कील ठुकना शुरू हो […]
February 15, 2021 कोरोना संक्रमण में आया भारी उछाल, 5 फीसदी से ज्यादा मिले संक्रमित मरीज….!
इंदौर : शहर में कोरोना का संक्रमण एक बार फिर बढ़ने लगा है। बीते तीन दिनों से कोरोना के […]