दो पहिया वाहन चुराने वाला बदमाश पकड़ाया, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
Last Updated: March 20, 2023 " 03:52 pm"
इंदौर : दोपहिया वाहन चोरी करने वाला शातिर वाहन चोर,क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्रवाई में पकड़ा गया।आरोपी ने थाना भंवरकुआ क्षेत्र में वाहन चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।आरोपी के कब्जे से चोरी किया 01 बजाज पल्सर दोपहिया वाहन बरामद किया गया। मुखबिर के बताए स्थान से घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपी का नाम करमजीत सिंह निवासी इंदौर बताया गया। आरोपी से बरामद मोटर साइकिल के संबंध में पूछताछ करने पर उसने थाना भंवरकुआ क्षेत्र के अन्नतपुरी कॉलोनी से फरियादी की बजाज पल्सर मोटर साइकिल चोरी करना स्वीकार किया। उक्त घटना के संबंध में फरियादी द्वारा थाना भंवरकुआ पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 379 अपराध पहले से पंजीबद्ध कराया गया था। आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई थाना भंवरकुआ पुलिस थाने द्वारा की जा रही है।