ओटी और पैथोलॉजी सहित तमाम सुविधाएं होंगी उपलब्ध।
8 करोड़ 50 लाख रुपये में 50 बेड का सिविल अस्पताल बन कर तैयार।
इस माह की 14 जुलाई को लोकार्पण की संभावना।
इंदौर : शहर की विधान सभा क्रमांक 2 के रहवासियों को नए अत्याधुनिक अस्पताल की सौगात मिलने जा रही है। नन्दानगर में 50 बेड का नया हॉस्पिटल बन कर चुका है। इसी माह में इस नए सिविल हॉस्पिटल का लोकार्पण किया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यह नया सिविल हॉस्पिटल नन्दानगर की गली नम्बर सात में 8 करोड़ 50 लाख रुपये में जी प्लस 4 यानी बेसमेंट सहित 5 मंजिला बनाया गया है। यंहा पर पहले प्रसूति अस्पताल था जो कि 60 साल से भी ज्यादा पुराना था ।
इसे तोड़ कर नया अस्पताल बनाया गया है।।
पैथालॉजी लेब ,ऑपरेशन थियेटर सहित सभी सुविधाएं।
नन्दानगर के इस नये अस्पताल में वह सारी सुविधाएं होंगी जो 50 बेड के सिविल हॉस्पिटल में होती है। यहां ऑपरेशन थियेटर, पैथालॉजी, आईसीयू सहित सभी सुविधाएं होंगी। पुस्र्ष और महिलाओ सहित गर्भवती महिलाओ और बच्चों के अलग -अलग वार्ड होंगे। जी प्लस 4 होने के कारण नियम अनुसार इसमे लिफ्ट की भी व्यवस्था की गई है।
डाक्टर्स सहित लगभग 30 कर्मचारियों का स्टॉफ।
इस सिविल हॉस्पिटल में ऑक्सीजन पाइप लाइन के साथ मेडिकल जांच और इलाज से सम्बन्धित सारे संसाधन जुटा लिए गए हैं। जो बाकी हैं, उन्हें लाने अथवा शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शुरुआत में यंहा 24 घण्टे की ड्यूटी के हिसाब से डाक्टर्स , पैथॉलॉजिस्ट, लैब टेक्नीशियन सहित अन्य स्टाफ की नियुक्तियां हो चुकी हैं। शेष भोपाल से की जा रही हैं।
पूर्व राष्ट्रपति ने किया था भूमि पूजन।
इस सिविल हॉस्पिटल का वर्चयुअली भूमि पूजन पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने 28 मई 2022 को किया था। सूत्रों के अनुसार वैसे तो इसके लोकार्पण की तैयारी के लिए 14 जुलाई तय की गई है मगर विशेष कारणों के चलते तारीख बदल भी सकती है।