इंदौर : नकबजनी की वारदातों को अंजाम देने वाला शातिर चोर, पुलिस थाना आजाद नगर की गिरफ्त में आया है। पूछताछ में आरोपी ने आज़ाद नगर क्षेत्र की तीन नकबजनी की वारदातों का खुलासा किया है।
यहां हुई थी नकबजनी की घटनाएं।
पुलिस थाना आज़ाद नगर क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 25/10/24 को मयूर नगर गली नं 04 मे हुई नकबजनी, दिनांक 30/10/24 को स्कीम नंबर 94 नगर निगम जोन के पास आजाद नगर व दिनांक 13/11/24 को न्यू अभिषेक नगर उद्योग नगर के पास मुसाखेडी में हुई नकबजनी मे लाखों के सोने चांदी के जेवरात चोरी हुए थे, जिनकी रिपोर्ट पर थाना आजाद नगर पर अपराध क्र.761/24 धारा 331(3), 305 बीएनएस, अपराध क्र.782/24 धारा 331(3), 305, अपराध क्र.811/24 धारा 331(3),305 के तहत अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया था।
इन मामलों में सक्रियता से पड़ताल करते हुए आजाद नगर पुलिस ने आरोपी मनोज उर्फ काला चौहान उम्र 20 साल नि. आलोक नगर मुसाखेडी को धर – दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने अपने मंहगे शौक पूरे करने के लिए मूसाखेडी क्षेत्र में उपरोक्त तीन नकबजनी की घटनाए कर लाखों का सोने चांदी का मश्रुका चोरी करना स्वीकार किया।उसने मश्रुका सिग्नेचर हाइट के सामने खाली प्लाट मे छुपाना बताया। आरोपी की निशानदेही पर मौके से तीनों वारदातों में चुराया गया लाखों का मश्रुका जब्त किया गया। आरोपी मनोज के एक अन्य साथी की तलाश जारी है।
प्रकरण में विवेचना जारी है जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
March 3, 2022 दिव्यांग टीमों के बीच खेला गया रोमांचक क्रिकेट मैच, इंदौर लायंस व्हीलचेयर टीम विजयी हुई
इंदौर*: विधानसभा -3 में क्षेत्रीय विधायक आकाश विजयवर्गीय द्वारा आयोजित विधायक क्रिकेट […]
September 16, 2022 जनसंख्या असंतुलन है बड़ी चुनौती, बहुसंख्यक समाज को जागरूक होना होगा – ढोले
इंदौर : किसी भी राष्ट्र की जनसंख्या उस राष्ट्र का भविष्य निश्चित करती है। जनसंख्या का […]
March 12, 2021 उमा भारती ने फिर दोहराई शराब बंदी की मांग, बोली उमा उन्होंने नहीं लिया यू टर्न…!
उंज्जैन : पूर्व सीएम उमा भारती अपने बयानों से अक्सर अपनी ही पार्टी की सरकार के लिए […]
August 24, 2021 बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का बयान, बहुसंख्यक समाज की लड़कियों को टारगेट करना सॉफ्ट आतंकवाद
इंदौर : चूड़ीवाले के साथ मारपीट की घटना में पुलिस ने तो दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई […]
November 4, 2022 सानंद न्यास की गोष्ट सांगा प्रतियोगिता का फाइनल शनिवार को होगा
विजेता प्रतिभागियों दिए जाएंगे आकर्षक पुरस्कार।
इन्दौर : संस्कृति सरंक्षण के […]
January 29, 2025 मराठी व्यंजन और संस्कृति की महक बिखेरकर विदा हुई तरुण जत्रा
इंदौर : तरुण मंच, हीरक जयंती रहवासी संघ , महाराष्ट्र समाज राजेंद्र नगर और सहयोगी […]
April 13, 2019 कांग्रेस की सूची में राजूखेड़ी का नाम नहीं, इंदौर को लेकर असमंजस बरकरार नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने प्रत्याशियों की एक और सूची जारी की है। 18 […]