इंदौर : नकली बायोडीजल निर्माण तथा विक्रय करने वाले माफिया के विरुद्ध क्राइम ब्रांच इंदौर एवं खाद्य विभाग ने संयुक्त छापामार कार्रवाई की। बाणगंगा क्षेत्र क़े ग्राम जाख्या स्थित फैक्ट्री में नकली बायोडीजल बनाकर संग्रहित किया जा रहा था। फैक्ट्री में मारे गए छापे में लाखों रुपए कीमत का करीब 5,300 लीटर नकली बायो डीजल जब्त किया गया।
दरअसल, क्राइम ब्रांच की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना बाणगंगा क्षेत्र स्थित ग्राम जाख्या में फैक्ट्री में अवैध रूप से नकली बायो डीजल का निर्माण कर भंडारण व विक्रय किया जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच इंदौर ने खाद्य विभाग की टीम को साथ लेकर संयुक्त रूप से मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दी। फैक्ट्री में निरीक्षण के दौरान संचालक (1) रिंकू उर्फ़ मदन मोहन तलवडिया नि सुखलिया गांव इंदौर व (2). श्रीराम भील नि ग्राम देवली जिला शाजापुर हाल – गणेशधाम थाना बाणगंगा इंदौर मौजूद पाए गए। फैक्ट्री में नकली बायो डीजल का निर्माण किया जाकर अलग अलग स्थानों पर सप्लाई किया जा रहा था। करीब 5,300 लीटर बायो डीजल फैक्ट्री में रखा मिला।
संयुक्त टीम द्वारा संचालक रिंकू उर्फ़ मदन मोहन तलवड़िया द्वारा भण्डारण कर रखे नकली बायो डीजल को जब्त कर नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
December 27, 2021 संस्था विवेक संगम ने किया शिल्पकार देवीलाल पाटीदार का सम्मान
इंदौर : कलाकार के नाते मैंने हमेशा नवाचार को और कला में मनुष्यता के व्यापक अर्थ को […]
July 26, 2021 शाही ठाठ- बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले बाबा महाकाल, दर्शनलाभ के लिए मची होड़
उज्जैन : श्रावण के पहले सोमवार पर राजाधिराज बाबा महाकाल राजसी ठाट- बाट के साथ नगर भ्रमण […]
March 6, 2022 आईएमए इंदौर के क्रिकेट टूर्नामेन्ट में खेले जा रहे रोमांचक मुकाबले।
इंदौर : सफेद कोट पहनकर गले में स्टेथस्कोप लटकाए मरीजों के इलाज में जुटे डॉक्टर्स तो आप […]
May 26, 2022 इंदौर नगर निगम चुनाव के लिए वार्ड आरक्षण प्रक्रिया संपन्न
इंदौर : नगर निगम इंदौर के चुनाव हेतु वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया बुधवार को देवी […]
September 13, 2020 लायन्स क्लब अतिवृष्टि प्रभावित बस्तियों में कर रहा राशन का वितरण इंदौर : लायंस क्लब […]
May 2, 2021 एमवायएच में 100 बिस्तरों का बनेगा कोविड अस्पताल
इंदौर : एमवाय हास्पिटल में जल्दी ही सौ बिस्तरों का कोविड हास्पिटल प्रारंभ होगा। शनिवार […]
August 21, 2022 सफाई मित्रों के सम्मान में मंत्री, महापौर और अन्य जनप्रतिनिधियों ने थामी झाड़ू, की सफाई
शहर के विभिन्न स्थानों पर पार्षदों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों […]