जलप्रदाय कार्य में संलग्न एल एंड टी कंपनी को समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश।
इंदौर : महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शहर में जलप्रदाय व्यवस्था के संबंध में एल एंड टी कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ महापौर सभाकक्ष में समीक्षा बैठक की। बैठक में जलकार्य प्रभारी अभिषक शर्मा बबलू, निगमायुक्त प्रतिभा पाल, अपर आयुक्त भव्या मित्तल, कार्यपालन यंत्री संजीव श्रीवास्तव, एल एंड टी कंपनी के प्रतिनिधि व अन्य उपस्थित थे।
जलकार्य प्रभारी अभिषेक शर्मा बबलु ने बताया कि महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने समीक्षा बैठक में पेयजल टंकियों से जलप्रदाय हेतु जल वितरण पाइप लाइन डालने के साथ ही 10 हजार मीटर लगाने का कार्य की प्रगति का जायजा लिया। यह कार्य एल एंड टी कंपनी द्वारा किया जा रहा है। तय समय सीमा के बाद भी एल एंड टी कंपनी द्वारा जलप्रदाय वितरण लाइन बिछाने में देरी करने से नागरिकों को जल प्रदाय में परेशानी आ रही है। महापौर श्री भार्गव ने एल एंड टी कंपनी के प्रमुख को जलप्रदाय वितरण लाइन डालने व मीटर कनेक्शन को शीघ्र पूर्ण करने के संबंध में निर्देश दिए। शेष कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के साथ ही समय सीमा में कार्य पूर्ण नही करने पर ब्लेक लिस्टेड करने की भी चेतावनी दी गई।
Related Posts
April 13, 2022 पुलिस कमिश्नर से मिले बीजेपी नेता, दिग्विजय सिंह के खिलाफ की एफआईआर की मांग
इंदौर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजयसिंह (पूर्व मुख्यमंत्री म.प्र. शासन) द्वारा […]
July 8, 2020 इंदौर में 5 हजार के करीब पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा, 250 से ज्यादा मौतें…! इंदौर : सोमवार को कोरोना संक्रमण में आए उछाल के बाद मंगलवार 6 जुलाई को उसमें कुछ कमीं […]
February 1, 2025 राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा के तहत इंदौर पहुंचा पूर्वांचल के युवाओं का दल
एबीवीपी कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत, इंदौर की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक विरासत से कराया […]
April 5, 2021 चोरी की दो वारदातों में लाखों के जेवरात व नकदी चुरा ले गए बदमाश
इंदौर : देवगुराड़िया स्थित श्रीविनायक टाउनशिप में रहने वाले अभिनव हैंसन के घर से चोर 15 […]
March 31, 2022 महिला डॉक्टर की खुदकुशी मामले में हटाए गए दौसा एसपी
इंदौर : राजस्थान के दौसा जिले के लालसोट में डॉ. अर्चना शर्मा की खुदकुशी के मामले में […]
May 10, 2017 बारातियों से भरी कार पर चढ़ा कंटेनर, दूल्हे समते 9 लोगों की मौत धार। जिले धामनोद क्षेत्र के गणपति घाट पर कंटेनर बारातियों की कार पर चढ़ गया। हादसे में […]
March 22, 2017 आईएएस राजीव कुमार बन सकते हैं यूपी के नए मुख्य सचिव योगी आदित्यनाथ की सरकार में 1981 बैच के आईएएस ऑफिसर राजीव कुमार अगले मुख्य सचिव बन सकते […]