इंदौर : स्नेहलतागंज स्थित श्री नाना महाराज तराणेकर संस्थान में दत्त जयंती महोत्सव आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। देशभर से आए नाना महाराज के शिष्यों ने दत्त जयंती महोत्सव में भाग लेकर गुरुदेव दत्त और नाना महाराज की पादुकाओं के दर्शन किए। एक सप्ताह तक चले महोत्सव के तहत भजन, कीर्तन और प्रवचनों का सिलसिला भी चलता रहा। इसी के साथ दो पुस्तकों का विमोचन भी महोत्सव के दौरान किया गया।
दत्त अनुभूति और स्वामी का साधक पुस्तकों का विमोचन।
महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम में आनंद कामथ लिखित दत्त अनुभूति और रितेश वेदपाठक रचित स्वामी का साधक का विमोचन बाबासाहब तराणेकर ने किया। दोनों पुस्तकों का हिंदी अनुवाद माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल के सहायक कुलसचिव गिरीश जोशी ने किया है। उनके साथ सानंद न्यास के जयंत भिसे, पूर्व पार्षद शेखर किबे, किरण मांजरेकर और नाना महाराज के भक्तगण कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
बता दें की दोनों पुस्तकों का मूल मराठी संस्करण अमेजान पर बेस्ट सेलिंग कैटेगरी में शामिल है।
Related Posts
January 14, 2021 राशन माफिया से मिलीभगत पाए जाने पर जिला आपूर्ति नियंत्रक मीणा निलबिंत
इंदौर : संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने राशन माफिया के साथ सांठगांठ, राशन की दुकानों […]
December 20, 2024 इस वर्ष महाकाल मंदिर में आया 165 करोड़ रुपये से अधिक का चढ़ावा
पेटियों में 399 किलो चांदी, 1533 ग्राम सोना भी निकला।
उज्जैन : इस साल अब तक उज्जैन […]
August 4, 2021 एसटीएफ ने हवाला कारोबार का किया खुलासा, सात आरोपियों से बरामद किए 70 लाख रुपए
इंदौर : एसटीएफ ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार कर […]
March 20, 2024 वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में भक्तिमय उल्लास के साथ मनाया गया फाग उत्सव
टेसू के फूलों का रंग और रंगबिरंगी गुलाल से रंगे भक्त।
इंदौर : अरारोट से निर्मित […]
October 31, 2023 बीजेपी प्रत्याशियों की नामांकन रैली में उमड़ी हजारों कार्यकर्ताओं की भीड़
राजवाड़ा स्थित मां अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रैली के रूप में पहुंचे कलेक्टर […]
October 24, 2023 पुलिस कमिश्नर से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल
असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करने और संवेदनशील बूथों पर सुरक्षा इंतजाम कड़े करने की मांग […]
March 18, 2023 इंदौर – खंडवा रोड पर बन रही टनल का सांसद लालवानी ने लिया जायजा
काम की गति बढ़ाने के अधिकारियों को दिए निर्देश।
टनल बनने से इंदौर - खंडवा के बीच की […]