इंदौर : सर्व धर्म संघ के अध्यक्ष मंजूर बेग ने निजी अस्पताल संचालकों पर भारी लूट- खसोट का आरोप लगाया है। अपने
बयान में मंजूर बेग ने कहा कि कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट और कलेक्टर मनीष सिंह निजी हॉस्पिटलों को भी पर्याप्त मात्रा में इंजेक्शन और दवाइयां उपलब्ध करा रहे हैं। बावजूद इसके अस्पताल संचालकों द्वारा इंजेक्शन की कमीं बताकर मरीजों के परिजनों पर बाहर से इंजेक्शन लाने का दबाव बनाते हैं। उनसे लाखों रुपए के बिल वसूले जा रहे हैं। यही नहीं दवाओं के भी मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं।
निजी अस्पतालों की मनमानी पर लगाएं अंकुश।
मंजूर बेग ने मांग की है कि निजी अस्पतालों पर स्वास्थ विभाग द्वारा निगरानी रखी जाए। एक कमेटी बनाकर निजी अस्पतालों द्वारा की जा रही भारी वसूली की जांच करवाई जाए। बेग ने कहा कि इंदौर में सैकड़ों की संख्या में निजी हॉस्पिटल है। गंभीर मरीज को तत्काल हॉस्पिटलों में भर्ती किया जाए। निजी हॉस्पिटल के संचालकों द्वारा बाहर से ही मरीजों को रवाना किया जाता है। जिला प्रशासन ने एसडीएम की ड्यूटी लगाई गई है लेकिन अधिकारी मरीजों के परिजनों के फोन तक नहीं उठाते हैं। व्हाट्सएप पर जानकारी दो उसे भी नजरअंदाज किया जा रहा है। मंजूर बेग ने कहा है कि निजी अस्पतालों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। डॉक्टरों द्वारा मरीज के परिजनों को जो इंजेक्शन लिख कर दिए जा रहे हैं उस पर रोक लगाई जाए, जिससे कालाबाजारी रुक सकेगी।
Related Posts
July 30, 2023 कार्यकर्ताओं को विजय का संकल्प दिलाने के साथ गृहमंत्री शाह ने किया बीजेपी के चुनाव अभियान का आगाज
कांग्रेस पर चुन चुन कर साधे निशाने।
सीएम शिवराज ने कमलनाथ पर वल्लभ भवन को भ्रष्टाचार […]
February 16, 2019 पीएम मोदी के नाम रक्त हस्ताक्षरित पत्र, आतंकियों को सिखाएं कड़ा सबक इंदौर: गुरुवार को जम्मू- कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में 40 से ज्यादा सीआरपीएफ […]
January 9, 2023 प्रवासी भारतीयों के साथ अटैच वाहन चालकों को दिए गए स्पिट पीट
इंदौर : शहर में आयोजित प्रवासी भारतीय सम्मेलन में आए अतिथियो के साथ संलग्न वाहनो में […]
June 9, 2025 श्रद्धा और प्रेम से ही भगवान प्रकट होते हैं : पंडित व्यास
नानी बाई रो मायरो के दूसरे दिन हुआ बत्तीसी कार्यक्रम।इंदौर : "यदि कोई कार्य प्रभु के […]
February 14, 2023 राजेंद्र नगर में मनाया गया सदगुरु गजानन महाराज का प्रकटोत्सव
इंदौर : राजेंद्र नगर स्थित श्रीराम मंदिर में सोमवार को सदगुरु गजानन महाराज का […]
April 27, 2022 राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी भ्रामक सूचनाएं फैलाने के मामले में सोलह यू ट्यूब चैनल ब्लॉक
नई दिल्ली : सरकार ने देश की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था […]
October 23, 2020 कांग्रेस दलितों को समझती है गुलाम, बाबासाहब का भी किया था अपमान- गौतम
इंदौर : बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार का कहना है कि कांग्रेस हमेशा से […]