निराश्रित बच्चियों के बीच मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व

  
Last Updated:  August 9, 2025 " 09:34 pm"

विधायक गोलू शुक्ला और बीजेपी नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बच्चियों से बंधवाई राखी।

बच्चियों को मिठाई खिलाकर भेंट किए उपहार।

इंदौर : भारतीय संस्कृति का महान पर्व, भाई-बहन के अटूट स्नेह के प्रतीक “रक्षाबंधन” का पर्व अहिल्या सेना इंदौर महानगर ने निराश्रित बच्चों के बीच मनाया। विधायक गोलू शुक्ला और बीजेपी नगर अध्यक्ष के आतिथ्य में निराश्रित बच्चियों से राखी बंधवाई गई और उन्हें मिठाई खिलाकर उपहार भी भेंट किए गए।

संस्था के अध्यक्ष विनोद खंडेलवाल ने बताया कि वे और उनके साथी विगत 20 वर्षों से छावनी स्थित बाल संरक्षण आश्रम के निराश्रित बच्चों के बीच रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाते आ रहे हैं। इस वर्ष सनातनी विधायक गोलू शुक्ला व भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने निराश्रित बच्चियों से राखी बंधवाई और उन्हें मिठाई खिलाकर उपहार में शिक्षण सामग्री भेंट की गई। इन बच्चियों की हरसंभव मदद का भरोसा भी विधायक गोलू शुक्ला ने दिया।

कार्यक्रम में नितेश नरवले,मुकेश खिंची,अरविंद गोयल,दिनेश गर्ग,आशीष शर्मा,आवेश राठौर,आकाश चौकसे,आशीष तिवारी,बद्री यादव,बंटी गोयल,समाज सेवी विवेक खंडेलवाल,गिरिश जोशी सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *