बहते शव को निकलने नदी में लगाई थी छलांग।
बहाव तेज होने से डूब गए।
देवास : रविवार को देवास जिले के अंतिम छोर पर बसे नेमावर थाना क्षेत्र की जामनेर नदी में डूबने से नेमावर टीआई राजाराम वास्कले की मौत हो गई।
बताया जाता है कि जामनेर नदी में एक शव बहता दिखने की सूचना मिलने पर उसे निकालने के लिए नेमावर थाने के टीआई राजाराम वास्कले ने रविवार दोपहर नदी में छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि उन्होंने शव को पकड़ भी लिया था लेकिन पानी गहरा व बहाव तेज होने से वो डूब गए। आस-पास मौजूद जवानों व स्थानीय तैराकों की मदद से उनको निकाला गया और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नेमावर पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार करके गंभीर हालत में हरदा रेफर कर दिया गया। हरदा के निजी अस्पताल में उनको बचाने के काफी प्रयास किए गए लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वास्कले मूल रूप से बड़वानी जिले के रहने वाले थे। देवास जिले में वह सालों से पदस्थ थे और अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रह चुके थे। नेमावर के पहले उनको उदयनगर थाने की जिम्मेदारी मिली हुई थी। परिवार में पत्नी व एक बेटा है।
Related Posts
February 14, 2025 सुरेश चव्हाण के को बनाया जाए भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष
एआई ने भाजपा नेतृत्व को दिया सुझाव।
भारतीय जनता पार्टी के लिए नेतृत्व की नई […]
November 11, 2021 जीतू पटवारी का आरोप, अग्निकांड में मासूमों की मौतों के आंकड़े छुपा रही है शिवराज सरकार
भोपाल : मीडिया रिपोर्ट्स पर यकीन करें तो 8 नवम्बर को मप्र की राजधानी भोपाल के कमला […]
October 12, 2022 भारत के सांस्कृतिक पुनरुत्थान का लाभ पूरे विश्व और समूची मानवता को होगा – पीएम मोदी
श्री महाकाल लोक’ में सब कुछ अलौकिक, अविस्मरणीय, अविश्वसनीय है।
शिवराज और उनकी सरकार […]
December 31, 2022 अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 5 जनवरी को होगा
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों को दिए […]
August 25, 2024 हरे कृष्ण मंदिर समूह 26 अगस्त को भव्य स्वरूप में मनाएगा जन्माष्टमी महोत्सव
कीर्तन, भजन, प्रवचन और महाभिषेक के होंगे आयोजन।
महाप्रसाद का भी होगा वितरण।
इंदौर […]
December 8, 2019 अखंड वेदांत संत सम्मेलन के घर- घर बांटे जा रहे निमंत्रण इंदौर : 52 वा अखिल भारतीय अखंड वेदांत संत सम्मेलन 12 से 17 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा […]
April 9, 2021 रेमडेसीवीर को लेकर शुक्रवार को भी नहीं सुधरे हालात, परिजनों ने चक्काजाम कर शासन- प्रशासन के खिलाफ जताया आक्रोश
इंदौर : कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज में इस्तेमाल किए जाने वाले रेमडेसीवीर इंजेक्शन […]