मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों को दिए निर्देश।
इंदौर : प्रदेश में 5 जनवरी 2023 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इस अवसर पर समस्त मतदान केंद्रों पर चुनावी पाठशाला होगी, जिसमें बीएलओ मतदाता सूची का वाचन करेंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पूरे प्रदेश में 9 नवंबर 2022 से 8 दिसंबर 2022 तक मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और परिवर्तन के लिए आवेदन लिए गए थे। गत 26 दिसंबर 2022 को, प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया गया। अब 5 जनवरी 2023 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इस दौरान सभी बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्रों पर चुनावी पाठशाला कर मतदाता सूची का वाचन करेंगे। जोड़े गए नए नाम, संशोधित नाम और हटाए गए मतदाताओं के नामों की जानकारी देंगे। राजन ने बताया कि मतदाता सूची के प्रकाशन को लेकर सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को सभी विधानसभा क्षेत्रों, तहसीलों, गाँवों, वार्डों और मोहल्लों में प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं।
Related Posts
November 19, 2022 गुजरात में बाल – बाल बचे मंत्री सारंग, ट्रक ने मारी कार को टक्कर
भोपाल : गुजरात में चुनाव प्रचार के लिए गए मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास […]
December 26, 2024 निगमकर्मियों के साथ मारपीट के मामले में तीन के खिलाफ नामजद एफआईआर
गाय के अवैध बाड़े तोड़ने पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने की थी मारपीट व गाडियों में […]
August 10, 2021 32 वे ओलिम्पिक में 48 वे स्थान पर रहा भारत
32 वें ओलंपिक की बिदाई 8 अगस्त 2021 को हो गई। अब 33 वेंओलंपिक पेरिस में 2024 में होगे। […]
July 8, 2020 कांग्रेस के शासनकाल में मतदाता सूचियों में हेराफेरी की मोघे ने की निर्वाचन आयोग से शिकायत…! भोपाल : मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी किए जाने की शिकायत वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्ण मुरारी […]
February 29, 2024 मुकेश जैन विहिप मालवा प्रांत के अध्यक्ष, खगेंद्र भार्गव संगठन मंत्री मनोनीत
इंदौर के राजेश गर्ग विहिप के प्रन्यासी मंडल में न्यासी बनाए गए।
इंदौर : विश्व हिन्दू […]
May 3, 2025 बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा की पार्थिव देह पंचतत्वों में विलीन
रीजनल पार्क मुक्तिधाम पर किया गया अंतिम संस्कार।
सलूजा को अंतिम विदाई देने बीजेपी - […]
March 9, 2021 बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए ऑनलाइन होगी 10 वी व 12 की बोर्ड परीक्षाएं, नहीं खुलेंगे प्राथमिक स्कूल
भोपाल : देश में एक बार फिर से कोरोना ने अपना कहर बरपाना शरू कर दिया है। कई राज्यों में […]