इंदौर : पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने विजयादशमी (12 अक्टूबर) के अवसर पर इन्दौर शहर एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें सत्य,साहस और धर्म की राह पर चलने व अन्याय एवं अधर्म के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा देता है।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक के मीडिया प्रभारी देवेन्द्र ईनानी ने बताया कि नवमी और विजयदशमी पर्व को लेकर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक में आयोजित की गई प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की बैठक में विजयवर्गीय ने आह्वान किया कि वे भगवान श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात कर सदाचार के मार्ग पर चलने का संकल्प लें,जिससे सामाजिक समरसता स्थापित हो तथा सशक्त राष्ट्र का निर्माण हो सके। नवरात्रि पर्व पर क्षेत्र में अनेक स्थानों पर हो रहे गरबों में फिल्मी गीत ना बजाते हुए माता जी के गीत व भजन बजाए जाए और गरबे भी फिल्मी गीतों पर ना करते हुए माता जी के गीतों पर किए जाएं,
इस बात की सभी कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई।
इस अवसर पर भाजपा नगर उपाध्यक्ष अशोक चौहान (चांदू), एमआईसी मेंबर अश्विनी शुक्ल, निरंजन सिंह चौहान,नगर सत्कार प्रभारी घनश्याम काकाणी,सदस्यता अभियान सह प्रभारी गोविंद सिंह पंवार सहित सभी पार्षदगण,मंडल अध्यक्ष, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष और वार्ड सयोजक उपस्थित थे।
Related Posts
October 25, 2024 एटम प्ले स्कूल में मनाया गया दिवाली महोत्सव
इंदौर : मिश्रा नगर स्थित एटम प्ले स्कूल में दिवाली महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। स्कूल […]
January 27, 2024 इंदौर में उत्साह के साथ मनाया गया 75 वा गणतंत्र दिवस
मुख्य समारोह में नगरीय प्रशासन, विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने किया […]
March 3, 2022 उधारी चुकाने के लिए व्यापारी बना चोर, साथियों के साथ कपड़े की दुकान पर किया था हाथ साफ..!
इंदौर : क्लॉथ मार्केट में कपड़े की दुकान से कपड़े चोरी करने वाले आरोपी, चोरी किए सामान […]
May 3, 2022 आग लगने की घटना के बाद जीपीओ स्थित पेट्रोल पंप सील
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के क्षेत्रीय प्रबंधक तथा सहायक प्रबंधक (सेल्स) […]
July 5, 2022 बीजेपी के महापौर प्रत्याशी भार्गव ने अनाज कारोबारियों सहित प्रबुद्धजनों से की चर्चा
कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं से मतदान के दिन अपनाई जानेवाली रणनीति पर किया […]
April 17, 2020 कोरोना के मामलों में अब आएगी गिरावट- कलेक्टर इंदौर : बीते एक- दो दिनों में कोरोना पॉजिटिव मामलों में जो बढ़ोतरी हुई है वो अपेक्षित थी, […]
September 6, 2021 सांसद लालवानी ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की इंदौर से सिंगापुर, सूरत और पुणे के लिए फ्लाइट शुरू करने की मांग
इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की सोमवार को […]