इंदौर : पुलिस ने देर रात में ‘’ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत, 1656 गुंडे/बदमाशों एवं असाजिक तत्वों की धरपकड़ की। शहर के सभी थाना क्षेत्रों में 1000 से अधिक पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस अभियान में लगाया गया था।
रात में चोरी नकबजनी गिरोह पर जिला धार के ग्राम किरावली में आकस्मिक रूप से दबिश देकर 8 वाहन चोरों को पकड़कर उनसे 18 दोपहिया वाहन भी जब्त किए। इसीतरह नशा कर वाहन चलाने वालों के विरुध्द ब्रीद एनालायजर से चेकिंग कर कार्रवाई की गई। शहर के नशे के अड्डो पर देर रात दबिश दी गई।
छेड़खानी करने वाले हॉटस्पाट पर भी पुलिस ने धरपकड़ की। रातभर चले इस अभियान में शहर के थानों की हवालात बदमाशों से भर गई। इस दौरान स्थायी/गिरफ्तारी/जमानती सहित 504 वारंट तामील किए गए। न्यायालय के लंबित 338 संमंस तामील किए और
224 आरोपियों के विरुध्द प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
अवैध शराब बेचने वाले 32 आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में आए। आर्म्स एक्ट के 11, एनडीपीएस एक्ट के तहत 10 और जुआ सट्टा खेलने वाले 06 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। विभिन्न प्रकरणों में 78 फरार आरोपी गिरफ्तार किए गए।विभिन्न प्रतिबंधात्मक प्रकरणों के लंबित 32 नोटिस भी तामील किए गए।
Related Posts
April 29, 2023 युवाओं को नशे से दूर करने के लिए सामूहिक प्रयासों की जरूरत
पैरेंट्स के साथ समाज और शिक्षक भी निभाएं अपनी जिम्मेदारी।
संस्कार और संस्कृति का […]
October 10, 2021 रेकी कर फ्लैट से 1 लाख रुपए चुराने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 92 हजार से अधिक रुपए बरामद
इंदौर : पुताई के बहाने फ़्लैट की रैकी कर 1 लाख रुपये चुराने वाले दो आरोपी, पुलिस थाना […]
January 6, 2019 सुवर्णा के गायन से सुरभित हुआ नए साल का पहला रविवार इंदौर: पंचम निषाद संगीत संस्थान के मासिक उपक्रम 'स्वर प्रवाह' के तहत ख्यात शास्त्रीय […]
December 1, 2020 भारत में निवेश करने वालों में सिंगापुर सबसे आगे,अमेरिका को पीछे छोड़ा
इंदौर : कोरोना संकट के मुश्किल दौर में भी भारत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को लाने में सफल […]
December 9, 2019 अमित सोनी की पुलिस रिमांड 12 दिसंबर तक बढ़ी इंदौर : सांध्य दैनिक संझा लोकस्वामी के प्रबंध संपादक जीतू सोनी के पुत्र अमित सोनी की […]
March 20, 2021 इंदौर में कार्निवाल सिनेमा का तीसरा मल्टीफ्लेक्स फनडोर मॉल में प्रारम्भ
इंदौर : कार्निवाल सिनेमा ने दर्शकों को अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ सिनेमा का […]
October 18, 2023 नोडल लेवल इंटर कॉलेज योग चैंपियनशिप के बालिका वर्ग में प्रेस्टीज संस्थान रहा विजेता
इंदौर : योग में छात्रों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के लिए, प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ़ […]