इंदौर : नगर निगम की नई कमिश्नर प्रतिभा पाल का कहना है कि वे जब उज्जैन नगर निगम में थीं, तभी से देख रही हैं कि इंदौर को स्वच्छता में पूरा देश और पूरा विश्व नंबर वन के रूप में जानता- पहचानता है। वे श्योपुर कलेक्टर से इंदौर नगर निगम की आयुक्त के बतौर स्थानांतरित किये जाने के बाद इंदौर आगमन के पूर्व अपनी बात स्थानीय मीडियाकर्मियों के समक्ष रख रहीं थीं।
संकट का समय जरूर है, पर जल्द उबर जाएंगे।
निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल के मुताबिक यह जरूर संकट का समय है लेकिन हम जल्द इससे उबर जाएंगे। इंदौर नगर निगम बहुत महत्वपूर्ण भूमिका इस वक्त निभा रहा है। मुझे आशा ही नहीं पूरा पूरा विश्वास है कि जो भी दायित्व निगम की ओर से निर्धारित किए गए हैं उनका पालन हम करेंगे नागरिकों के लिए जो भी हमारे दायित्व होंगे उन्हें हम पूरी निष्ठा से पूरा करेंगे।
कीर्तिमान स्थापित करें इंदौर।
निगम कमिश्नर पाल के अनुसार स्वच्छता का मसला पूरीतरह लोगों से जुड़ा है। इंदौर के लोग पहले भी अपना परचम लहरा चुके हैं। उन्हें उम्मीद है कि वे एक बार पुनः कीर्तिमान स्थापित करेंगे।
इस बीच संभावना जताई जा रही है कि नई निगमायुक्त प्रतिभा पाल मंगलवार शाम को पदभार ग्रहण कर लेंगी।
Related Posts
December 24, 2020 26 दिसम्बर से प्रारंभ होगी इंदौर- बिलासपुर ट्रेन
इंदौर : पश्चिम रेलवे का रतलाम मंडल इंदौर से चलनेवाली ट्रेनों का परिचालन चरणबद्ध ढंग से […]
May 27, 2021 तहसील कार्यालयों के निर्माण हेतु 13 करोड़ की राशि स्वीकृत
इंदौर : जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा क्षेत्र में आने […]
February 14, 2024 एसजीएसआईटीएस में मियावाकी पद्धति से लगाए जा रहे पौधे
05 दिवसीय प्लांटेशन महाकुंभ के पहले दिन रोपे गए 02 हजार पौधे।
इंदौर : विद्या के साथ […]
March 23, 2023 लॉ इंटर्न सोनू को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
जिला व हाईकोर्ट ने खारिज कर दी थी जमानत याचिका।
पीएफआई से संबंद्ध होने का है आरोप […]
February 7, 2021 चिड़ियाघर में चलेंगी बैटरी चलित कार, पक्षी विहार की भी मिली सौगात
इंदौर : चिड़ियाघर की सैर करने के लिए अब खासकर बुजुर्गों और महिलाओं को पैदल नहीं चलना […]
July 14, 2022 नाथद्वारा में इंदौर के सैकड़ों भक्तों ने निकाली भव्य शोभायात्रा, तीन दिन चला भक्ति अनुष्ठान
भगवान कृष्ण की नगरी नाथद्वारा में इंदौर के 500 भक्तों ने किया तीन दिवसीय […]
August 22, 2021 बुजुर्गों और दृष्टिहीन बालिकाओं के बीच कैलाश विजयवर्गीय ने मनाया रक्षाबंधन, बंधवाई राखी, बांटे उपहार
इंदौर : बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय यूं तो और राजनेताओं की तरह राजनीति […]