उज्जैन : थाना माधवनगर में प्रधान आरक्षक बलवीर की हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। मृतक की पत्नि ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या का षडयंत्र रचा था।मुख्य आरोपी रवि उमरिया का निवासी होकर सीआरपीएफ जगदलपुर में तैनात है।
मृतक का करवाया था बीमा।
आरोपियों ने मृतक का 40 लाख का जीवन बीमा करवाया था। घटना कारित करने के लिए आरोपी मोटरसाइकल से शहडोल से उज्जैन आया था।
पहले ही बना ली थी हत्या की योजना।
पुलिस पूछताछ में मृतक आरक्षक की पत्नीं रेखा ने यह स्वीकार किया की हत्या की योजना प्रेमी रवि के साथ मिलकर उसने काफी समय पूर्व ही बना ली थी योजना के तहत मृतक बलवीर सिंह का माह मार्च में 40 लाख का बीमा मैक्स इंश्योरेंस उज्जैन से कराया। जिसकी आधी प्रीमियम राशि 25 हजार रूपये रवि ने दी जबकि 20 हजार रूपये रेखा ने दिये। दोनों ने तय किया कि बीमा की राशि हत्या करने के बाद दोनों आधी-आधी बांट लेंगे। इससे पूर्व रेखा अपने पति प्रधान आरक्षक बलवीर से झगड़ा होने के बाद पिछले साल दिसम्बर माह में लगभग 25 दिन बाहर रवि के साथ जबलपुर, कटनी, मण्डला व रायपुर में अलग- अलग होटलों में रूके, उसी दौरान दोनों ने प्रधान आरक्षक की हत्याम की योजना तैयार कर ली थी।
Related Posts
July 13, 2022 शिष्य के ओज व तेज को सकारात्मक दिशा देने का काम गुरु ही करते हैं – अण्णा महाराज
इंदौर : प्रत्येक मनुष्य में पुरुषार्थ करने की शक्ति होती है लेकिन ना तो वह अपने […]
June 11, 2024 बालक का अपहरण कर हत्या के मामले में आरोपियों को मृत्युदंड
फिरौती के लिए किया था 07 वर्षीय बालक का अपहरण।
फिरौती की रकम न मिलने पर कर दी थी […]
November 2, 2022 कामधेनु गौमाता को अर्पित किए 56 भोग, 108 दीपों से की महाआरती
हजारों साधु संतो ने ग्रहण की महाप्रसादी।
इंदौर : नंदानगर स्थित साईनाथ मंदिर गौशाला […]
July 2, 2022 मुख्यमंत्री ने वर्चुअली जारी किया बीजेपी का संकल्प पत्र
शहर को स्वच्छ और हरा भरा रखने के संकल्प के संकल्प के साथ स्थानीय नेताओं ने किया पौधरोपण […]
June 25, 2023 15 माह की कमलनाथ सरकार ने की थी किसानों के साथ धोखाधड़ी
कांग्रेस की नारी सम्मान योजना मात्र छलावा है।
बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता गोविंद मालू और […]
September 6, 2021 पटरी अतिक्रमण के खिलाफ लामबन्द हुए व्यापारी, सरकार को चेताया, अतिक्रमण नहीं हटा तो नहीं देंगे टैक्स
इंदौर : राजबाड़ा के आस पास के क्षेत्र को पटरी अतिक्रमण के हवाले कर प्रशासन की खामोशी […]
August 20, 2023 छतरपुर में पत्रकार को झूठे मामले में फंसाकर थाना प्रभारी ने किया प्रताड़ित
सिविल लाइन थाना प्रभारी ने पत्रकार मिंटू की जूतों से की पिटाई, दी जातिसूचक भद्दी […]