कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के बीच चल रही है नूरा – कुश्ती, कार्यकर्ताओं को बना रहे बेवकूफ

  
Last Updated:  October 30, 2023 " 01:16 am"

मीडिया से चर्चा में बोले कैलाश विजयवर्गीय।

दो तिहाई सीट जीतकर भाजपा की सरकार बनाने का किया दावा।

जबलपुर : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के बीच नूरा कुश्ती चलने की बात कही है। उन्होंने कहा कि दोनो एक – दूसरे के टिकट काटने में लगे हुए हैं। भाजपा के स्टार प्रचारक कैलाश विजयवर्गीय शनिवार को चुनाव प्रचार के लिए जबलपुर पहुंचे। यहां जबलपुर की पाटन विधानसभा के सिहोरा में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में कार्यकर्ता भाजपा की डबल इंजन की सरकार को एक बार फिर विजयी बनाने के लिए कमर कस चुके हैं। उनके समर्पण का ही परिणाम है कि आज भारतीय जनता पार्टी सबसे अग्रणी पार्टी है।

जबलपुर की पाटन विधानसभा के मझौली में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए विजयवर्गीय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए देश और प्रदेश का हित सबसे पहले है। ऐसे ही कर्मठ कार्यकर्ता पार्टी की नींव हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपकी अथक मेहनत से हम प्रदेश में जीत का कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

दो तिहाई सीट जीतकर बनाएंगे सरकार।

मीडिया से चर्चा करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के बीच नूरा कुश्ती चल रही है। दोनो मिलकर कार्यकर्ताओं को बेवकूफ बनाने का काम कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह और कमलनाथ दोनों एक- दूसरे के लोगों की टिकट काटने पर तुले हुए हैं। दिग्विजय सिंह और कमलनाथ को अपने कुछ लोगों के टिकट काटकर नए लोगो को लाना है, इस वजह से दोनों नूरा कुश्ती कर रहे हैं। प्रदेश में सरकार बनाने की बात को लेकर उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में दो तिहाई सीटों से भाजपा सरकार बना रही है। मैंने मध्यप्रदेश का दौरा किया है। मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का अंडर करंट है। प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी के कार्यों से जनता खासी प्रभावित है।

इंदौर में 8 कार्यक्रम में शामिल हुए।

जबलपुर में दो स्थानों पर कार्यकर्ता सम्मेलन करने के बाद शाम को इंदौर पहुंचकर कैलाश विजयवर्गीय आठ अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल हुए जिसमें बाणेश्वर कुंड पर करणी सेना का सम्मेलन, छोटा बांगड़दा रोड पर दशहरा मिलन समारोह, हंसदास मठ में संस्था मातृभूमि द्वारा आयोजित दशहरा मिलन समारोह, पंचकुइया राम मंदिर पर भारतीय सेन समाज का सम्मेलन, नरसिंह वाटिका में गरी समाज का सम्मेलन, स्कीम नंबर 51 में राजस्थानी समाज का दशहरा मिलन समारोह, लॉर्ड शिव स्कूल में पाल समाज के सम्मेलन और नंदबाग के रंजीत आनंद धाम में दशहरा मिलन समारोह शामिल है।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *