संभागायुक्त डॉ.शर्मा ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
इंदौर : इंदौर के महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज के अधीन संचालित सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल में सोमवार से नयी तकनीक और अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त बोन मेरो यूनिट का संचालन प्रारंभ हो गया। इस यूनिट का औपचारिक शुभारंभ कुछ दिन बाद किया जाएगा।
इस बोन मेरो यूनिट का संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज में पूर्व से ही एमवाय अस्पताल में बोन मेरो यूनिट संचालित थी। वहां मरीजों की संख्या को देखते हुए बेड की संख्या कम थी। इसको विस्तारित करते हुए अब सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल में भी यह यूनिट प्रारंभ की गई है। इस यूनिट की क्षमता 10 मरीजों की है। इसके चलते अब प्रदेश के बोन मेरो के अधिक से अधिक मरीजों का इलाज यहां हो सकेगा। बच्चों और वयस्कों दोनों का नि:शुल्क इलाज होगा। इलाज का खर्च राज्य शासन और जन-सहयोग से वहन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह यूनिट शासकीय क्षेत्र की प्रदेश की पहली यूनिट है। महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज के ही अधीन संचालित एमवाय अस्पताल में सबसे पहले यह यूनिट प्रारंभ हुई थी। इस यूनिट के माध्यम से 64 मरीजों का नि:शुल्क इलाज किया जा चुका है।
Related Posts
February 1, 2021 एरोड्रम थाना क्षेत्र में बदमाशों ने दो घरों में डाली डकैती, लाखों के जेवरात व नकदी ले उड़े। बुजुर्ग दम्पत्ति के साथ की मारपीट
इंदौर : एरोड्रम थाना क्षेत्र के तहत आने वाली हाई लिंक सिटी में घुसे बदमाशों ने डकैती की […]
March 11, 2021 23 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पकड़ा गया तेंदुआ, 4 लोगों पर हमला कर किया घायल
इंदौर : करीब 23- 24 घंटे की मशक्कत के बाद खंडवा रोड पर रहवासी क्षेत्र में घुसे तेंदुए […]
April 29, 2020 आचार्य श्री विद्यासागरजी ने की लोगों से घरों में ही रहने की अपील इंदौर : सांसद शंकर लालवानी और कलेक्टर मनीष सिंह ने जैन मुनि आचार्यश्री विद्यासागर जी […]
May 8, 2023 वायुसेना का मिग- 21 विमान क्रेश, 4 की मौत
जयपुर : राजस्थान के हनुमानगढ़ में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां भारतीय वायुसेना […]
July 4, 2025 ट्रेन में लूट की वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : ट्रेन में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जीआरपी […]
December 27, 2023 चारों साहिबजादों की शहादत पर केंद्रित डॉक्यूमेंट्री का किया गया प्रदर्शन
राजवाड़ा पर बड़ी स्क्रीन लगाकर दिखाई गई डॉक्यूमेंट्री।
इंदौर : वीर बाल दिवस के अवसर […]
November 2, 2020 सांवेर में शांतिपूर्ण और निर्विघ्न मतदान के पुख्ता इंतजाम, मतदाताओं की होगी थर्मल स्क्रीनिंग
इंदौर : सांवेर विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार 3 नवम्बर को होने वाले मतदान के लिए सोमवार […]