संस्था न्यायाश्रय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सेमिनार का आयोजन।
राष्ट्रीय सेमिनार में 16 राज्यों से आए 150 अधिवक्तागण ने की शिरकत।
इंदौर : समाज में महिलाओं के योगदान को किसी भी तरीके से कम नहीं आंका सकता, पुरुषों से ज्यादा महिलाओं की सकारात्मक समाज में भूमिका रही है। यदि हम सच्चे दिल से चाहते हैं कि महिला सशक्तिकरण हो तो समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा। न्यायपालिका ने अपनी महती भूमिका महिला सशक्तिकरण में निभाई है। यदि सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के केसेस देखें तो निरंतर महिला सशक्तिकरण की दिशा में हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। यह कहना है न्यायमूर्ति विजय कुमार शुक्ला का जो संस्था न्यायाश्रय द्वारा इंदौर में आयोजित राष्ट्रीय अधिवक्ता अधिवेशन के दौरान अतिथि के बतौर अपने विचार रख रहे थे।
संस्था न्यायाश्रय के अध्यक्ष डॉ. पंकज वाधवानी एडवोकेट ने बताया कि इस राष्ट्रीय अधिवेशन में पूरे देश से 16 राज्यों के 150 से अधिक शहरों से आए अधिवक्ताओं ने भाग लिया। अधिवेशन का शुभारंभ न्यायमूर्ति विजय कुमार शुक्ला, वरिष्ठ अधिवक्ता अजय बागड़िया , इंदौर के सांसद शंकर लालवानी ने किया। संस्था का परिचय कार्यक्रम समन्वयक लॉ फैकल्टी श्रीमती प्रीति जायसवाल ने किया। आभार एडवोकेट उन्नति वाधवानी ने माना।
कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों ने कानून के विषयों पर प्रश्नोत्तरी की जिसका अतिथियों ने उत्तर दिया।
Related Posts
September 27, 2023 शहरों व नागरिकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनें भविष्य का रोडमैप : राष्ट्रपति मुर्मू
इंडियन स्मार्ट सिटी कान्क्लेव 2023 के आयोजन में शामिल हुई राष्ट्रपति […]
January 30, 2024 वूमेंस प्रेस क्लब के चुनाव में शीतल राय अध्यक्ष, ऋतु साहू सचिव चुने गए
साधारण सभा में मांडरे और डाॅ. सक्सेना उपाध्यक्ष निर्वाचित l
इंदौर : वुमंस प्रेस […]
August 25, 2023 अनाथाश्रम के बच्चों के साथ मनाया विधायक सज्जन वर्मा ने अपना जन्मदिन
आश्रम के बच्चों को खिलाई मिठाई, भेंट किए उपहार।
कांग्रेस नेताओं, समर्थकों, मित्रों […]
April 7, 2022 वरिष्ठ निगम अधिकारी से दुर्व्यवहार करने वाले सहायक यंत्री पर गिरी गाज, स्मार्ट सिटी से हटाया, सुविधाएं भी छीनी
इंदौर : सहायक यंत्री द्वारा वरिष्ठ अधिकारी से अभद्रता किए जाने पर उसे गौशाला भेजते हुए […]
April 20, 2024 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ पकड़ाया शातिर बदमाश
इंदौर : शातिर बदमाश अयाज खान को। खजराना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया बदमाश किसी […]
December 11, 2021 आयुष्यमान संगम के जरिए प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और आयुष्यमान भारत डिजिटल मिशन का किया जा रहा मूल्यांकन
इंदौर : आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री-जन आरोग्य योजना (एबीपीएम-जय) और आयुष्मान भारत डिजिटल […]
May 13, 2024 इंदौर संसदीय सीट पर 60 फीसदी से अधिक मतदान
इंदौर जिले में शांतिपूर्ण रूप से हुआ मतदान।
नए मतदाताओं में मतदान को लेकर दिखा […]