इंदौर : कोरोना काल के भयावह दौर के बाद जिंदगी पुनः पटरी पर लौटती नजर आ रही है। कारोबारी और शैक्षणिक गतिविधियों के साथ छोटे स्वरूप में सही पर सामाजिक और धार्मिक आयोजनों का सिलसिला भी शुरू हो गया है। गुरुवार शारदीय नवरात्रि की शुरुआत घटस्थापना के साथ हुई। इस बार सरकार द्वारा सशर्त अनुमति दी जाने से कई सार्वजनिक पांडालों में भी दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना की गई है। छोटे स्वरूप में ही सही गरबों की गूंज भी सुनाई दे रही है।
मन्दिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।
नवरात्रि के पहले दिन से ही माता मन्दिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी है। शहर के प्राचीन माता मन्दिरों हरसिद्धि, राजवाड़ा स्थित महालक्ष्मी मंदिर, सुभाष चौक स्थित दुर्गा माता मंदिर, बिजासन माता मंदिर, अन्नपूर्णा मन्दिर और अन्य माता मन्दिरों में सुबह से ही श्रद्धालु दर्शन- पूजन के लिए पहुंचना शुरू हो गए थे। ये सिलसिला रात तक चलता रहा। नवरात्रि के उपलक्ष्य में माता मन्दिरों में आकर्षक सजावट भी की गई है।
व्रत, उपवास रखकर की जा रही माता की आराध्ना।
सबसे अहम बात ये है कि कई लोग नवरात्रि के दौरान व्रत- उपवास रखकर मां दुर्गा की आराधना करते हैं और अपनी मनोकामना पूर्ति की कामना करते हैं। ये सिलसिला भी प्रारम्भ हो गया है। लोग तरह- तरह से मां दुर्गा की उपासना में लीन हो गए हैं। आगामी 14 अक्टूबर तक शक्ति की भक्ति का ये मंजर शहर और प्रदेश में दिखाई देगा।
Related Posts
April 11, 2020 दानदाता व सामाजिक संगठन बने देवदूत, जरूरतमंद लोगों के लिये दे रहें राशन और भोजन के पैकेट इंदौर : नगर निगम द्वारा अब तक इंदौर शहर के जरूरतमंद और गरीब परिवारों के घरों में राशन […]
December 30, 2020 खाद्य सुरक्षा मापदंडों का पालन करें दुग्ध उत्पाद व्यवसायी- लालवानी
इंदौर : लाभमंडपम् सभागृह में जिला प्रशासन और एसोशिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज के संयुक्त […]
December 12, 2020 बंगाल में नड्डा, विजयवर्गीय पर हमले की सिंधिया ने की निंदा, बोले चुनांव में जनता देगी जवाब
भोपाल : राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पश्चिम बंगाल में बीजेपी के राष्ट्रीय […]
December 30, 2021 सांवेर पुलिस ने जब्त की लाखों रुपए कीमत की अवैध शराब
इंदौर : आयशर वाहन से भारी मात्रा में अवैध शराब का परिवहन करने वाला आरोपी, पुलिस थाना […]
May 17, 2023 मप्र में युवाओं को प्रशिक्षण के साथ मिलेगा स्टाइपेंड
मध्यप्रदेश सरकार द्वारा युवाओं के हित में मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना।
एक लाख युवाओं […]
March 26, 2020 निःशक्त व बुजुर्गों की मदद के लिए कण्ट्रोल रूम स्थापित इंदौर : लॉक डाउन एवं कर्फ्यू की स्थिति को देखते हुए नि:शक्त एवं वृद्धजनों के लिए […]
June 25, 2020 24 घंटे में पूरी हो सैम्पल टेस्टिंग प्रक्रिया, मंत्री डॉ. मिश्रा ने दिए निर्देश इंदौर : गृह, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री नरोत्तम मिश्रा गुरुवार को इंदौर आए। […]