लाडली बहना योजना को लेकर घर – घर जाएंगी बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ता

  
Last Updated:  May 29, 2023 " 04:32 pm"

10 जून से बहनों के खाते में प्रति माह डाले जाएंगे एक हजार रुपए।

महिला मोर्चा की कार्यकर्ता महा जनसंपर्क अभियान के तहत लाडली बहना योजना को लेकर करेगी वृहद संपर्क।

इंदौर : भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अंजू माखीजा ने लाड़ली बहना योजना के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद देते हुए कहा कि सरकार ने बेटियों के लिए जन्म से वृद्धावस्था तक की योजनाएं बनाई हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के लिए लाडली बहना योजना की शुरुआत की गई है। उन्होंने बताया कि इंदौर में लाडली बहना योजना के अंतर्गत जिन बहनों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है उनके खातों में 10 जून से ₹1000 प्रति माह डाले जाएंगे।

इस योजना को लेकर महिला मोर्चा की कार्यकर्ता शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर महिलाओं से मिलेंगी और समस्याओं का समाधान भी करेंगी। महाजनसंपर्क अभियान के तहत बेटियों के लिए संचालित सभी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाएगा। प्रबुद्ध महिलाओं का सम्मेलन कर उनका सम्मान भी किया जाएगा।

मप्र सरकार ने जारी किया टोल फ्री नंबर।

लाडली बहना योजना को लेकर मध्यप्रदेश सरकार ने एक टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। जिस पर प्रदेश की महिलाएं लाडली बहना योजना को लेकर किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कॉल कर सकेंगी। उनकी उनकी समस्या का त्वरित समाधान किया जाएगा। ये टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर है – 07552700800

पूर्व भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ग्रामीण डॉ. रीता उपमन्यु , नगर महामंत्री सविता अखंड , नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती शैलजा मिश्रा ,भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ग्रामीण श्रीमती किरण सूर्यवंशी उपस्थित रहे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *