इंदौर : जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने सोमवार को नई दिल्ली में नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की। उन्होंने धार्मिक एवं पर्यटन को दृष्टिगत रखते हुए इंदौर से काशी विश्वनाथ (वाराणसी), तिरुपति और देहरादून के लिए हवाई सेवाएं प्रारंभ करने का आग्रह किया।
उन्होंने सिंधिया से आग्रह किया कि उज्जैन के धार्मिक एंव ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए इंदौर से उत्तरप्रदेश के काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग (वाराणसी) को जोड़ने के लिए सीधी उड़ान सेवा की जरूरत है। हम सभी के लिए उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग एवं काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग महत्वपूर्ण तीर्थ स्थान एवं श्रद्धालुओं की आस्था के केन्द्र है। तुलसी सिलावट ने धार्मिक एवं पर्यटन के महत्व को ध्यान में रखते हुए इंदौर से जम्मू की उड़ान सेवा शुरू करने पर इंदौर व प्रदेश के नागरिकों की ओर से केंद्रीय मंत्री सिंधिया को धन्यवाद दिया।
जल संरक्षण को लेकर किए जा रहे कार्यों की दी जानकारी।
जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया को मध्यप्रदेश में जल संवर्धन और जल संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों से भी अवगत कराया। उन्होंने सिंधिया को नवाचार के रूप में जल सरंक्षण के लिये चलाए जाने वाले जल हठ अभियान के बारे में भी बताया।
Related Posts
April 23, 2021 ऑक्सीजन सप्लाई कर सकने वाले सभी टैकरों को मिले अनुमति, हाईकोर्ट से शांति मंच की गुहार
इंदौर : शांति मंच समिति इंदौर द्वारा मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय मे याचिका लगाई गई है। […]
December 30, 2020 महाकाल मंदिर के वार्षिक बजट को मंजूरी, जारी रहेगी ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था
उज्जैन : महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति की बैठक कलेक्टर एवं अध्यक्ष प्रबंध समिति आशीष […]
May 4, 2024 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी के घर के सामने बीजेपी महिला मोर्चा ने किया जंगी प्रदर्शन
पूर्व मंत्री श्रीमती इमरती देवी पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में काली पट्टी बांधकर […]
August 11, 2025 समाज है तो सद्भावना है, यह सोसायटी अर्थात सोशल कॉन्ट्रैक्ट नहीं है..
मालवा प्रांत के विभिन्न जिलों से आए समाज प्रमुखों को संबोधित करते हुए बोले संघ प्रमुख […]
September 23, 2021 सांसद लालवानी ने बड़ा गणपति से टोरी कॉर्नर क्षेत्र का दौरा, लोगों की परेशानियों का लिया जायजा
इंदौर : बड़ा गणपति से राजवाड़ा तक सड़क चौड़ीकरण में मकान- दुकानों के बाधक हिस्से हटाने […]
May 9, 2024 रिश्ते बनाने और निभाने में नहीं था गोविंद मालू का कोई सानी
वैचारिक भिन्नता के बावजूद विरोधी दलों के नेताओं से भी रहे मधुर रिश्ते।
अपने काम के […]
March 31, 2020 सीएम शिवराज की इंदौर के लोगों से अपील, प्रशासन को करें सहयोग, ‘कोरोना हारेगा- इंदौर जीतेगा’ भोपाल : मप्र के सीएम शिवराज सिंह ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए इंदौर के नागरिकों […]