बैतूल : मध्य प्रदेश के बैतूल में गुरुवार देर रात भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। बैतूल जिले के झल्लार थाना क्षेत्र में बैतूल-परतवाड़ा मार्ग पर यह हादसा हुआ।
बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार टवेरा कार एक बस से टकरा गई। कार में सवार सभी लोग अमरावती से अपने घर लौट रहे थे। इस बीच रात लगभग 2 बजे कार चला रहे चालक को झपकी आ गई और वह कार से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद कार सामने से आ रही बस से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना पाकर बैतूल कलेक्टर और एसपी समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने 7 की बॉडी तुरन्त निकाल ली थी, लेकिन 4 बॉडी टवेरा काट कर निकाली गई। घायलों को निकट के अस्पताल में भर्ती किया गया है। अभी मृतकों की शिनाख्त नही हो पाई है।
बैतूल पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद ने बताया कि झल्लार इलाके के पास बस नंबर एमपी 48 पी 0193 और टवेरा कार के बीच ये टक्कर हुई। कार सवार सभी लोग मजदूर हैं। ये सभी महाराष्ट्र के कलम्भा से अपने गांव की ओर जा रहे थे। मजदूर अमरावती के कलमता गांव मजदूरी करने गए थे। 20 दिन बाद वे एक टवेरा वाहन से अपने गांव वापस लौट रहे थे. तभी रात दो-सवा दो बजे के आसपास टवेरा की एक खाली बस से टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था की क्षतिग्रस्त कार में से शवों को निकालने के लिए कार को कटर से काटा गया। चालक को नींद आने की वजह से ये हादसा हुआ। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
Related Posts
July 25, 2021 भोपाल में खड़े ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार, 4 युवकों की मौत, 1 घायल
भोपाल : होशंगाबाद रोड पर मिसरोद थाना क्षेत्र में रविवार तड़के तेज रफ्तार कार अनियंत्रित […]
October 25, 2018 मास्टर प्लान 2050 पर सारगर्भित परिचर्चा सामाजिक संस्था अभ्यास मंडल ने मास्टर प्लान 2050 को लेकर परिचर्चा का आयोजन किया।इंदौर […]
December 7, 2020 509 नए संक्रमित मिले, 5 की जिंदगी पर लगा पूर्ण विराम…!
इंदौर : कोरोना संक्रमण का प्रकोप थमने के आसार फिलहाल नजर नहीं आ रहे हैं। 15 दिन से अधिक […]
September 22, 2020 दिवंगत जेल प्रहरी का भी निकाल दिया तबादला आदेश, कांग्रेस विधायक ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप भोपाल : मध्य प्रदेश जेल विभाग में एक मृत प्रहरी रशीद खान का ट्रांसफर किए जाने को लेकर […]
September 7, 2019 सरकार के कामकाज में मेरा कोई हस्तक्षेप नहीं- दिग्विजय सिंह इंदौर : अपने लेटर बम से सत्ता और संगठन में भूचाल लाने वाले पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह […]
November 16, 2023 मतदान लोकतंत्र का उत्सव है,अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा की मतदाताओं से अपील।
चुनाव में […]
November 19, 2021 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने गुरु नानक देवजी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे में टेका मत्था, देश- प्रदेश में की खुशहाली की कामना
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरु नानक जयंती के अवसर पर सीएम निवास स्थित […]