इंदौर: मप्र के स्वास्थ्य मंत्री और सांवेर के विधायक तुलसीराम सिलावट ने उनपर लगाए जा रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं को धमकाने के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि बीजेपी और पूर्व सीएम शिवराज सिंह 19 मई को पालिया में हुई दुखद घटना पर राजनीतिक रोटी सेंक रहे हैं।
आरोपी बीजेपी से जुड़ा है।
मंत्री सिलावट ने पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता नेमीचंद की हत्या करनेवाले आरोपी अरुण शर्मा और उसके परिवार से उनका और कांग्रेस का कोई संबंध नहीं है। उल्टे आरोपी बीजेपी से ही जुड़ा है। बीजेपी प्रत्याशी शंकर लालवानी के जनसंपर्क में भी वह शामिल था। उसकी तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। पूर्व सीएम शिवराज और बीजेपी हत्या की घटना पर राजनीति कर रहें हैं।
पूर्व विधायक राजेश सोनकर ने लगाए थे आरोप।
सांवेर के पूर्व विधायक और बीजेपी नेता राजेश सोनकर ने पत्रकार वार्ता के जरिये आरोपी अरुण शर्मा के बीजेपी से जुड़ा होने और मंत्री तुलसी सिलावट पर बीजेपी कार्यकर्ताओं को धमकाने के आरोप लगाए थे।उन्होंने ऐसे कुछ कार्यकर्ताओं के बयान भी दिलवाए थे जो ये कह रहे थे कि उन्हें मंत्री सिलावट ने धमकाया था। राजेश सोनकर ने कार्यकर्ताओं को सुरक्षा देने की मांग को लेकर एसएसपी को जिपं भी सौपा था।
Related Posts
May 24, 2023 युवती को ब्लैकमेल कर धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने वाले आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज
इंदौर : आजाद नगर थाना क्षेत्र में एक युवक के खिलाफ युवती को ब्लैकमेल कर धर्मांतरण करने […]
January 23, 2024 इंदौर में भी छाया रहा राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का उल्लास
समूचा शहर भगवा झंडों, पताकाओं से पटा।
जगह - जगह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का बड़ी […]
October 24, 2018 सबसे कम पारियों में विराट ने बनाए 10 हज़ार रन, सचिन का तोड़ा रिकॉर्ड विशाखापत्तनम:भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के साथ खेले जा रहे 2 […]
April 4, 2025 निगम परिषद के बजट सम्मेलन के दौरान कुर्की की कार्रवाई से मचा हड़कंप
कोर्ट का कुर्की वारंट लेकर पहुंची टीम ने अधिकारियों की गाड़ियां और दफ्तर का सामान किया […]
September 8, 2023 इंदौर जिले में बीते 48 घंटों में औसत पौने तीन इंच बारिश
कभी झमाझम तो कभी धीमी बारिश का जारी है सिलसिला।
जिले में सर्वाधिक पौने चार इंच से […]
January 26, 2024 पत्नी को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले आरोपी पति को 10 वर्ष का सश्रम कारावास
इंदौर : पत्नी को प्रताडित कर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले आरोपी को अदालत ने 10 […]
May 24, 2021 आग लगा दो और इंडियन वेरिएंट जैसे बयान देकर परेशानी में आए कमलनाथ, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण
भोपाल : पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ भोपाल की क्राइम ब्रांच पुलिस ने एफआईआर दर्ज […]