सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की विचारधारा को लेकर काम कर रही बीजेपी, जिला प्रशिक्षण वर्ग में बोले वरिष्ठ नेता

  
Last Updated:  December 23, 2021 " 06:55 pm"

इंदौर : भाजपा जिला इंदौर ग्रामीण के प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन वरिष्ठ नेताओं ने शिविर में विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया।
पूर्व संभागीय संगठन मंत्री, वरिष्ठ भाजपा नेता शैलेन्द्र बरुआ ने पांचवे सत्र में हमारा विचार परिवार विषय पर उद्बोधन देते हुए कहा कि जिस सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की स्थापना शंकराचार्य जी चाहते थे। उसी विचार को लेकर हम काम कर रहे हैं। स्वामी विवेकानंद कहते थे कि भारत माता के लिए जियो। मातृभूमि के लिए प्राण गवाँ दो। उसी विचारधारा को लेकर हम काम कर रहे हैं। भारत को हज़ारों वर्षो से सोने की चिड़िया कहा जाता रहा हैए क्योंकि भारत सम्पन्न देश थाए शक्तिशाली राष्ट्र था, हज़ारों बार आक्रमण हुए। विदेशी आक्रांता आए लेकिन उसके बावजूद हमारी संस्कृति नष्ट नही हुई लेकिन अंग्रेज बहुत चालाक थेए उन्होंने हमारे इतिहास को तोड़ने और मरोड़ने का काम किया। हमें पढ़ाया गया कि सिकंदर महान था लेकिन वो सिकंदर पौरस से हार गया। जब हारकर जाने लगा तो आधे रास्ते मे दम तोड़ दिया। सिकंदर भारत में आकर ही हारा। मेहमूद गजनबी से लेकर औरंगजेब तक मुगलों ने आक्रमण किए लेकिन अंग्रेजो ने हमें मानसिक रूप से गुलाम बना दिया।
बरुआ ने कहा कि हम सौभाग्यशाली है कि हमें मनुष्य जन्म मिला। हम सौभाग्यशाली हैं कि देवभूमि भारत वर्ष में जन्म मिला और अधिक सौभाग्यशाली है कि राजनीति के माध्यम से सेवा करने का अवसर भारतीय जनता पार्टी से मिला। भाजपा ही एकमात्र दल है जो राष्ट्रहित के लिए कार्य करती है।

छठवें सत्र में सोशल मीडिया के प्रदेश सह संयोजक मनोज पटेल ने सोशल मीडिया की उपयोगिता विषय पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया आज की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। अपनी बात कहने का और बड़ी संख्या में लोगों तक पहुँचाने का सबसे सशक्त माध्यम है। हम अंत्योदय के मूलमंत्र को लेकर काम करने वाले राजनैतिक दल के कार्यकर्ता हैं।इसलिए हमारा विचार, हमारे कार्य, विकास योजनाएं, जनकल्याण की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे इसके लिए हमें सोशल मीडिया पर पूर्ण योजनाबद्ध तरीके से काम करने की आवश्यकता है।

वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष मेहता, गोविंद मालू, माखनसिंह चौहान और नरेन्द्र श्रीवास्तव ने भी अलग- अलग विषयों पर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया।

कार्यसमिति में राधेश्याम यादव, कंचनसिंह चौहान, विष्णुसप्रसाद शुक्ला, सुभाष महोदय, राम किशोर शुक्ला, मुकेश चौहान, अंतर दयाल, कैलाश चौहान, वीरेंद्र आंजना, शिवा डिंगू, रामविलास पटेल, लक्ष्मी नारायण शर्मा, भारती बेन पाटीदार, मुकेश चौहान, कैलाश चौधरी, चिंटू वर्मा, रामस्वरूप गेहलोत, घनश्याम नारोलिया, सुनील तिवारी, कैलाश चौहान, सुभाष पाटीदार, श्रवणसिंह चावड़ा, मुकेश जरिया, वरुण पाल, राजेश शर्मा, घनश्याम पाटीदार, किरण सूर्यवंशी, हेमचन्द्र मितल, मुकेश जरिया, मनोज ठाकुर, राहुल चौहान, जय कोहली, मुकेश पटेल, सुभाष पाटीदार आदि उपस्थित थे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *