नागा साधु के वेश में था एक बदमाश।
सुबह की सैर पर निकले थे एएसआई।
एरोड्रम थाना क्षेत्र का मामला।
इंदौर : आम आदमी ही नहीं अब तो पुलिसवाले भी बदमाशों की लूटपाट के शिकार होने लगे हैं।शुक्रवार सुबह सैर करने निकले एएसआई को को नागा साधु के वेश में आए कार सवार बदमाशों ने पता पूछने के बहाने पास में बुलाया और उनकी चेन लूटकर भाग गए।
घटना एरोड्रम थाना क्षेत्र के शिक्षक नगर की है। फरियादी एएसआई गोपाल बर्डे पुलिस वायरलेस में पदस्थ हैं। प्रतिदिन की तरह बुधवार को भी वे सैर करने गए थे। जैसे ही दोपहिया वाहन के शोरूम के समीप पहुंचे, सफेद रंग की एक कार उनके पास आकर रुकी। चालक के बगल में भस्म लगाकर नागा साधु के वेश में एक बदमाश बैठा हुआ था। उसने शिव मंदिर का पता पूछा और करीब बुलाया।
एएसआई से बातें की और हाथ की सफाई से रुद्राक्ष निकाल कर दिया। साधु ने घड़ी को भी अभिमंत्रित किया। एएसआई साधु के सम्मान में पैर पड़ने के लिए कार की खिड़की में झुके तो उसने झपट्टा मारकर सोने की चेन छीन ली। उन्होंने शोर भी मचाया, लेकिन आरोपी फरार हो गए। बाद में दोपहर को एएसआई एरोड्रम थाने पहुंचे और लूट की एफआईआर दर्ज करवाई। इसके पूर्व भी अन्नपूर्णा और तिलक नगर थाना क्षेत्र में कार सवार बदमाश पता पूछने के बहाने लूट कर चुके हैं।
Related Posts
December 25, 2020 एमपीबीएसई ने 10 वी और 12 बोर्ड की परीक्षाओं के पैटर्न में किया बड़ा बदलाव
भोपाल : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 2021 में होने वाली दसवीं और बारहवीं कक्षा […]
June 5, 2020 निगमायुक्त ने गोबर से बनें गमलों में किया पौधारोपण इन्दौर : निगमआयुक्त प्रतिभा पाल ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में […]
December 1, 2024 भारतीय नौसेना ने पनडुब्बी से लंबी दूरी तक मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल का किया सफल परीक्षण
इंदौर : भारतीय नौसेना के लिए बुधवार का दिन ऐतिहासिक रहा। भारतीय नौसेना ने हाल ही में […]
September 27, 2020 निर्धारित दरों से अधिक राशि नहीं ले सकेंगे अस्पताल, हाई कोर्ट ने दिए निर्देश
जबलपुर : हाई कोर्ट जबलपुर ने (नर्सिंग होम्स एण्ड क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट्स) कोविड-19 […]
December 25, 2023 हम पश्चिम के नहीं अपने विचारों को अपनाकर आगे बढ़ सकते हैं : प्रो. द्विवेदी
पांच रचनाकारों को प्रदान किया गया डाॅ. तिवारी स्मृति सम्मान।
इंदौर : लोकमंगल का वाहक […]
August 4, 2021 मिशन अस्पताल में भी हो सकेगा कोविड के मरीजों का इलाज
इंदौर : शहर का 130 वर्ष पुराना छावनी स्थित क्रिश्चियन मिशन अस्पताल नई साज- सज्जा और […]
August 15, 2021 इंदौर में गृह व प्रभारी मंत्री मिश्रा ने फहराया तिरंगा, पेश की गई आकर्षक परेड
इंदौर : जिले में 75 वा स्वतंत्रता दिवस गरिमा, जोश, उमंग और उल्लास के साथ मनाया गया। […]